Barabanki News : सुमली नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा lPrabhat Khabar UP

जनपद बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में सुमली नदी में नाव पलटने से दो बालिकाओं व एक बालक समेत तीन की डूब कर मौत हो गई. हादसे में चार बच्चों को सुरक्षित बचाया गया.

Barabanki News : नाव पर कुल 20 लोग सवार थे. ग्राम सालपुर कुटी निवासी सभी लोग पड़ोसी गांव में आयोजित मेले में दंगल देखने जा रहे थे. इस क्षेत्र के गांव बैरानामऊ मंझारी में हर वर्ष की तरह तीन दिवसीय धनुष यज्ञ मेले का आयोजन किया गया था. बैरानामऊ से कुछ दूर सुमली नदी के किनारे सालपुर कुटी व ककरहा घाट गांव स्थित है. दोनों गांवों के बीच आवागमन के लिए नाव चलती है. मंगलवार को अंतिम दिन मेले में दंगल का कार्यक्रम था. शाम करीब चार बजे ग्राम सालपुर कुटी के बड़े व बच्चों समेत 20 लोग ककरहा घाट होकर बैरानामऊ में दंगल देखने जा रहे थे. सालपुर कुटी से कुछ दूर जाने पर अचानक संतुलन बिगड़ने से नाव नदी में पलट गई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >