अब तक 14 लोग मलबे से निकाले गए
लखनऊ के वजीर हसनगंज रोड पर कल एक रिहायशी इमारत गिरने से अब तक 14 लोगों को बचाया जा चुका है. हादसे में यहां रहने वाले करीब 30 लोग फंस गये, आनन-फानन में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, और स्थानीय लोगों की मदद से 14 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, पांच लोगों को सिविल अस्पताल में भेजा गया है, जिनमें एक बच्चे की हालत गंभीर है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का लिया संज्ञान
पांच मंजिला अलाया अपार्टमेंट ढहने की घटना की जानकारी मिलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया. उन्होंने कहा कि, राहत कार्य में कोई ढिलाई न बरतें. घायलों को अस्पताल में इलाज उपलब्ध कराएं. एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें युद्धस्तर पर राहत कार्य चलाएं. सभी अस्पताल अलर्ट रहें.