मुख्य बातें
UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको आपके प्रदेश यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

UP Breaking News Live: ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर HC में सुनवाई खत्म, सर्वे की तारीख पर कल होगा फैसला
श्रृंगार गौरी और ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर सोमवार को इलाहाबाद हाइकोर्ट में सुनवाई की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. इसमें मस्जिद के सर्वे को लेकर तारीख पर फैसला नहीं हो सका है. कोर्ट ने इस पूरे मामले में कल दोबारा सुनवाई करने का निर्णय सुनाया है. कल इस मसले पर दोपहर 2 बजे सुनवाई होगी.
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने आरोपी लवकुश, अंकित दास, सुमित जायसवाल और शिशुपाल की जमानत याचिका खारिज की.
चंदौली के मनराजपुर कांड में मृतक निशा यादव के परिजनों से मिलकर अखिलेश वाराणसी के लिए रवाना हो गए. अखिलेश यादव ने हाईकोर्ट के जज की मॉनीटरिंग में हो घटना की जांच कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि पुलिस व उसकी जांच पर रत्ती भर भी भरोसा नहीं है. योगी सरकार ने पुलिस को स्टेट की तरह इस्तेमाल कर रही है. यहां के पुलिसवालों और ललितपुर के पुलिसवालों पर कब चलेगा बुलडोजर बाबा बताए? उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों को फाइनेंस कर मस्जिद के मुद्दे उठाकर जनता को गुमराह कर रही है. बेरोजगारी और महंगाई से ध्यान हटाने के लिए ऐसे मुद्दों को भाजपा हवा दे रही है.
रायबरेली में पुलिस चौकी पर चला बुल्डोजर. जिला अस्पताल परिसर में चलाया गया बुल्डोजर. जिला अस्पताल परिसर में बनी थी पुलिस चौकी. सीएमएस के आदेश पर चलाया गया बुल्डोजर. सड़क चौड़ीकरण को लेकर चला बुल्डोजर.
कानपुर के बिकरू कांड के बाद एनकाउंटर में मारे गए हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे और उसके रिश्तेदारों की 67 करोड़ संपत्तियां जब्त कर ली गई है. दरअसल, कानपुर आउटर के एसपी अजीत सिन्हा की रिपोर्ट पर डीएम कोर्ट ने उसकी संपत्तियों को अटैच करने का आदेश दिया. जब्त की गई संपत्तियों में विकास दुबे की पत्नी, मां और दोनों बेटों की संपत्ति शामिल है.
प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक रायबरेली के बछरावां CHC में अचानक औचक निरीक्षण करने पहुंचे. जहां उन्होंने बकायदा पर्ची लेकर अस्पताल में एंट्री ली, और खामियां दिखने पर डॉक्टरों को जमकर लताड़ लगाई.