मुख्य बातें
UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको आपके प्रदेश यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

UP Breaking News Live: पेशी के लिए लखनऊ लाए गए आजम खान, सीबीआई कोर्ट में नगर निगम घोटाले की है सुनवाई
राजधानी लखनऊ से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है. डीजीपी मुकुल गोयल को उनके पद से हटा दिया गया है. डीजीपी पद से हटाने के बाद उन्हें डीजी नागरिक सुरक्षा के पद पर भेजा गया है. विभागीय कार्यों में रुचि ना लेने पर हुई कार्रवाई.
यूपी के हरदोई में बड़ा सकड़ा हादसा सामने आया है. हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के कटरा-बिल्हौर मार्ग पर डंपर ने टेंपो को टक्कर मार दी. यह टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस जिन मृतकों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है उनको लेकर प्रयास में लगी हुई है.
यूपी में पिछले 24 घंटो में 231 नये कोरोना केस मिले हैं. वर्तमान में यूपी में कुल 1432 एक्टिव मरीज हैं. वहीं प्रदेश में 10 मई को एक दिन में 3,85,701 वैक्सीन की डोज दी गयी.
CBI ने जालसाज अशोक पाठक को 45 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर लिया है. वक्फ की संपत्ति को धोखाधड़ी से बेचने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है. फर्जी हस्ताक्षर से जमीन हड़पने के मामले में अशोक पाठक पर साल 2016 में FIR दर्ज हुई थी.
सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह के ऐलान के बाद अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने भी राज ठाकरे के आने पर बयान दे दिया है. उन्होंने कहा, ‘बृजभूषण सिंह कौन होते हैं रोकने वाले? मैं राजठाकरे का स्वागत करूंगा राज ठाकरे पहले पाप धोएं. फिर राम के दर्शन करें. ये बृजभूषण का विचार होगा मेरा नहीं.’
वाराणसी की ज्ञानवानी मस्जिद के मामले में कोर्ट 12 अप्रैल को फैसला सुनाएगी. इस मामले में दोनों पक्षों की अपील सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित कर लिया है.