UP Breaking News Live: लखनऊ में धारा 144 लागू, वि‍धानसभा के सामने प्रदर्शन पर पूरी तरह से रोक

UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको आपके प्रदेश यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
4:19 AM. 11 May 22 10:49 PM. 10 May

स्वतंत्र देव सिंह कल मथुरा, अलीगढ़, नोएडा और गाजियाबाद में

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह कल मथुरा, अलीगढ़, नोएडा, गाजियाबाद का दौरा करेंगे. सुबह 10 बजे जनप्रतिनिधियों और बीजेपी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. यह बैठक मथुरा के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस मथुरा में सुबह 11 बजे विभागीय अधिकारियों के साथ होगी. दोपहर 12 बजे जल जीवन मिशन की विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे. वे दोपहर 3:30 बजे अलीगढ़ पहुंचेंगे. शाम 6 बजे वे नोएडा गेस्ट हाउस पहुंचेंगे. रात 9:30 बजे गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे.

4:19 AM. 11 May 22 10:49 PM. 10 May

लखनऊ में धरना-प्रदर्शन पर लगाई गई रोक

लखनऊ में विधानसभा के सामने किसी भी तरह के धरना प्रदर्शन पर लगाई गई रोक. धार्मिक स्थलों पर कोर्ट के आदेशानुसार लाउडस्पीकर की व्यवस्था रहेगी लागू. बड़े मंगल वा अन्य पर्व और परीक्षाओं को देखते हुए जेसीपी ला एंड ऑर्डर लखनऊ पीयूष मोर्डिया ने जारी किया आदेश. कोविड 19 के नियमों का सख्ती से पालन कराने के भी निर्देश.

4:19 AM. 11 May 22 10:49 PM. 10 May

रेडियो स्टेशन ‘केजीएमयू गूंज’ के संचालन पर CM ने दी बधाई

रेडियो स्टेशन ‘केजीएमयू गूंज’ के संचालन पर CM योगी आदि‍त्यनाथ ने बधाई दी. उन्‍होंने कहा क‍ि केजीएमयू के चिकित्‍सकों ने प्रतिभा से बढ़ाया देश विदेश में संस्थान का गौरव. केजीएमयू गूंज’ कार्यक्रम से बढ़ेगी लोगों में जागरूकता. 100 दिनों में अब तक 250 से अधिक अलग अलग विषयों पर की जा चुकी स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञों द्वारा परिचर्चा.

4:19 AM. 11 May 22 10:49 PM. 10 May

मेरठ में विकास कार्य को गत‍ि देने पहुंचे सीएम योगी 

मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार विगत 5 वर्ष में पुलिसकर्मियों के आवासीय सुविधा को बेहतर किया गया. मेरठ पुलिस लाइन में निर्माणाधीन ट्रांजिट हॉस्टल का कार्य यथाशीघ्र पूरा किया जाए. फर्नीचर आदि की समुचित व्यवस्था भी होनी चाहिए. गाजियाबाद और मेरठ का विकास अब रैपिड रेल से रफ्तार भरने वाला है. 30,000 करोड़ रुपए से तैयार हो रही यह विश्वस्तरीय परिवहन सुविधा न केवल शहरों को जोड़कर आवागमन सुगम बनाएगी. पर्यटन व उद्योग को नई ऊर्जा प्रदान करेगी और रोजगार के नवीन आयाम सृजित करेगी. आरआरटीएस से जुड़े कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए.

4:19 AM. 11 May 22 10:49 PM. 10 May

श्रृंगार गौरी-ज्ञानवापी केस में अधिवक्ता कमिश्नर बदलने के मामले पर पुरी तरह से सुनवाई न हो पाने की वजह से कोर्ट ने फैसला कल के लिए टाल दिया. वाराणसी के सिविल कोर्ट में सुनवाई के दौरान इस संबंध में वादी पक्ष के अधिवक्ताओं का कहना है कि आज सुनवाई पूरी नहीं हो सकी है इसलिए इस केस की सुनवाई कल 11 मई को दोपहर 2 बजे से फिर से शुरू होगी.

4:19 AM. 11 May 22 10:49 PM. 10 May

मंडलीय अस्पताल में भर्ती महिला मरीज से रेप का मामला

मिर्जापुरः मंडलीय अस्पताल में भर्ती महिला मरीज के साथ बाथरूम में सफाई कर्मी द्वारा दुष्कर्म के प्रयास के मामले में एडीएम शिव प्रताप शुक्ला ने लिया पीड़िता का बयान.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको आपके प्रदेश यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >