Chitrakoot Assembly Chunav: मानिकपुर विधानसभा सीट पर 2017 में खिला कमल, क्या 2022 में बदल जाएगी तस्वीर?

मानिकपुर विधानसभा सीट पर 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के आनंद शुक्ल ने समाजवादी पार्टी के डॉ निर्भय सिंह को हराकर जीत दर्ज की. मानिकपुर में मतदान 27 फरवरी 2022 के दिन होगा और 10 मार्च को मतगणना होगी.

Manikpur Assembly Seat: मानिकपुर विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में आती है. 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के आरके सिंह पटेल ने कांग्रेस के संपत पाल को 44,464 मतों को अंतर से हराया था, लेकिन जब 2019 के लोकसभा चुनाव में आरके सिंह पटेल संसद पहुंचे, तो सीट पर उपचुनाव हुए और बीजेपी के आनंद शुक्ल ने समाजवादी पार्टी के डॉ निर्भय सिंह को 12,840 मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की. इस सीट पर 1977 में पहला चुनाव हुआ था. इसमें रमेश चंद ने जीत हासिल की थी.

मानिकपुर विधानसभा का सियासी इतिहास

  • 2002-, 2007- दद्दू प्रसाद- बसपा

  • 2012- चन्द्रभान सिंह पटेल-बसपा

  • 2017-आरके सिंह पटेल-भाजपा

  • 2019 के उपचुनाव- आनंद शुक्ल- भाजपा

मानिकपुर के मौजूदा विधायक

2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर आनंद शुक्ल ने जीत दर्ज की थी

जातिगत आंकड़े (अनुमानित)

  • मानिकपुर विधानसभा में आदिवासी समुदाय के कोल बिरादरी के मतदाताओं की संख्या अधिक है.

  • यहां ब्राह्मण, यादव, पटेल, पाल और निषाद मतदाता भी विधायक चुनने में निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

Also Read: Chitrakoot Assembly Chunav: चित्रकूट में 2017 से बीजेपी का कब्जा, 2022 में किस पार्टी को मिलेगा वनवास?
मानिकपुर के  मतदाताओं का विवरण

  • कुल मतदाता- 276314

  • पुरुष मतदाता- 155064

  • महिला मतदाता- 121242

मानिकपुर की जनता के चुनावी मुद्दे

  • जर्जर सड़कों के निर्माण की कोई सुनवाई नहीं है

  • गंदगी, पानी, सीवर जाम की समस्याएं आम हैं.

  • रोजगार के लिए युवाओं का बढ़ता पलायन आम समस्या है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >