Kanpur News: बिकरु कांड में आरोपित खुशी दुबे रिहाई के बाद पहुची थाने, लगाई हाजिरी

बिकरु कांड में आरोपित खुशी दुबे की 30 महीने बाद रिहाई हुई,रिहाई के बाद सप्ताह के पहले दिन हाजिरी लगाने के लिए वह चौबेपुर थाने पहुची और हाजिरी लगाई. कोर्ट के आदेश पर खुशी को हर सप्ताह चौबेपुर थाने में हाजिरी लगानी है.

Kanpur News: बिकरू कांड में आरोपी खुशी दुबे और उनकी मां न्यायालय के आदेश पर सोमवार को सुबह 11:30 बजे चौबेपुर थाने पहुंची और हाजिरी लगाई. शनिवार शाम को करीब 30 माह की जेल के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर खुशी दुबे को जमानत मिली है.न्यायालय के आदेश पर उन्हें नियमित चौबेपुर थाने आकर अपनी हाजिरी देनी है. सोमवार को खुशी थाने पहुंची और हाजिरी दी.

इस दौरान उन्होंने कहा कि जिन्होंने मदद करी है, उनका बहुत-बहुत आभार. लंबी सजा काटने के सवाल पर कहा कि मैं अभी इस पर कुछ नहीं कहना चाहती हूं. खुशी दुबे ने कहा कि मैं निर्दोष थी..मुझे न्यायालय पर पूरा भरोसा था. मुझे उम्मीद है कि आगे भी न्याय ही मिलेगा. हर सप्ताह हाजिरी लगाने पर कहा कि यह प्रक्रिया एक लड़की के लिए कठिन है. मेरा घर काफी दूर है, हर सप्ताह आना मुश्किल होगा. लेकिन बस नियमों का पालन है, जो मैं करती रहूंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >