Badaun: बदायूं में ट्रिपल मर्डर से मचा हड़कंप, मां और पत्नी समेत पूर्व ब्लॉक प्रमुख की गोली मारकर हत्या

बदायूं जिले में सोमवार शाम पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत उनकी पत्नी और उनकी मां की गोली मारकर हत्या कर दी गई. ट्रिपल मर्डर के पीछे राजनीतिक रंजिश की बात सामने आई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस- प्रशासन मौके पर पहुंचा और जांच पड़ताल शुरू कर दी है. घटना उसहैत थाना क्षेत्र के सतरा गांव की है.

Badaun News: बदायूं जिले में सोमवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब यहां पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत उनकी पत्नी और मां की गोली मारकर हत्या कर दी गई. ट्रिपल मर्डर के पीछे राजनीतिक रंजिश की बात सामने आई है. घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश हैं. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. घटना उसहैत थाना क्षेत्र के सतरा गांव की है.

राजनीतिक रंजिश के चलते किया ट्रिपल मर्डर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उसहैत थाना क्षेत्र के सथरा गांव के रहने वाले पूर्व ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता, उनकी पत्नी शारदा और मां शांति देवी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद से आरोपी फरार हैं. ट्रिपल मर्डर की वारदात के पीछे राजनीतिक रंजिश बताई जा रही है. फिलहाल, पुलिस ने तीनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है.

आरोपियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

बदायूं के एसएसपी डॉ. ओ.पी.सिंह ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि, बदायूं के सतरा गांव में एक घर के अलग-अलग कमरों में सपा नेता राकेश कुमार गुप्ता, उनकी पत्नी और उनकी मां का शव मिला है. शवों को देखकर लगा कि तीनों को गोली मारकर हत्या कर दी गई है. पूछताछ में पता चला कि परिजनों की दुश्मनी एक स्थानीय परिवार से है. जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >