Noida News: नोएडा में कार पार्किंग को लेकर मचा बवाल, दुकानदार और चालकों के बीच जमकर चले लात-घूसे

Noida News: नोएडा में सेक्टर 46 के पास मार्केट में कार पार्किंग को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. जिसमें कई लोग घायल हो गए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फिलहाल पुलिस वीडियो को संज्ञान में लेकर मामले की जांच कर रही है.

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में इन दिनों मारपीट की वारदात बढ़ गई है. इस बीच सेक्टर 46 के पास मार्केट में कार पार्किंग को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. जिसमें कई लोग घायल हो गए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फिलहाल पुलिस वीडियो को संज्ञान में लेकर मामले की जांच कर रही है.

क्या है पूरा मामला

दरअसल पूरा मामला 19 जनवरी का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार कार सवारों और दुकानदारों के बीच मारपीट हुई है. कार सवारों ने दुकान के सामने कार पार्क कर दी थी. जहां दुकानदार ने कार हटाने को कहा तो कार सवारों ने लोहे की रॉड से दुकानदार पर हमला कर दिया. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक, एक दूसरे पर कुर्सी और मेज फेकते हुए नजर आ रहे हैं.

नोएडा पुलिस ने बताया थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-46 स्थित गार्डेनिया ग्लोरी मार्केट का मामला है. इस दौरान दुकान के सामने कार चालकों ने गाड़ी खड़ी कर दी. जिसे लेकर दुकानदार व गाड़ी सवारों के बीच झगड़ा हुआ. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: Breaking News: नोएडा के गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन से कूद गया छात्र, इलाज के दौरान तोड़ा दम

बता दें हाल ही में नोएडा के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में स्थित गार्डन गैलरिया मॉल में दो गुटों में मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था.दोनों पक्षों में नशे की हालत में जमकर लात-घूंसे चले हुए नजर आए थे.शराब के नशे में दो पक्षों के बीच रेस्टोरेंट के अंदर जमकर हाथापाई करते हुए नजर आए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >