Lok Sabha Polls: 'कांग्रेस ने स्वीकार की मेरी चुनौती,' जयराम रमेश के बयान पर स्मृति ईरानी का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर कही यह बात

Lok Sabha Polls: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने आज यानी मंगलवार को कहा कि उन्हें खुशी है कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने उनकी चुनौती स्वीकार कर ली है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती के बिना अमेठी लोकसभा सीट […]

Lok Sabha Polls: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने आज यानी मंगलवार को कहा कि उन्हें खुशी है कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने उनकी चुनौती स्वीकार कर ली है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती के बिना अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं. स्मृति ईरानी ने अमेठी में मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि जयराम रमेश ने मेरी चुनौती स्वीकार कर ली है. मैं चाहूंगी कि कांग्रेस चुनाव समिति (सीईसी) आज ही मेरे संबोधन के बाद जयराम रमेश की ओर से दिए गए प्रस्ताव को जारी कर दें.

मैं चुनौती स्वीकार करती हूं- स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी ने कहा कि मुझे खुशी है कि जयराम रमेश ने मेरी चुनौती स्वीकार कर ली है कि राहुल गांधी बिना अखिलेश यादव और मायावती के भी अमेठी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं. ईरानी ने कहा कि बीजेपी का एक सामान्य कार्यकर्ता होने के नाते मैं इस चुनौती का स्वागत करती हूं. आज हम सभी, अमेठी के कार्यकर्ता इस बात का इंतजार कर रहे होंगे कि राहुल गांधी आज सीईसी के जरिए इसकी घोषणा करेंगे.

राहुल गांधी पर बोला हमला


केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी राहुल गांधी की एक टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी से पता चलता है कि उनके मन में उत्तर प्रदेश के लिए कितना जहर है. उन्होंने वायनाड में यूपी के मतदाताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है. उन्होंने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण अस्वीकार कर दिया. आज उन्होंने वाराणसी और उत्तर प्रदेश के युवाओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की है. कांग्रेस का भविष्य अंधकार में है लेकिन यूपी का भविष्य विकास की ओर बढ़ रहा है. सोनिया गांधी को मेरी सलाह है कि अगर वह अपने बेटे को अच्छी परवरिश नहीं दे सकतीं तो कम से कम पूछें उसे टिप्पणी नहीं करनी चाहिए.

आम लोगों से ईरानी ने की बात

गौरतलब है कि अपने अमेठी के दौरे के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री ईरानी ने दल शाहपुर, लोहरता और नरैनी समेत कई और गांवों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों शामिल लोगों से बातचीत की. ईरानी ने इस दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया. लोहरता गांव में एक बुजुर्ग और अन्य ग्रामीणों ने स्मृति ईरानी को बताया कि वह आजादी के बाद से गांव का दौरा करने वाली पहली सांसद हैं. इस पर ईरानी ने कहा कि दादा जी आपकी बेटी आई है और आती रहेगी. ईरानी ने नारायण गांव के दौरे के दौरान पीपल के पेड़ की पूजा भी की. गौरतलब है कि स्मृति ईरानी ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी सीट से राहुल गांधी को हराया था. राहुल वर्ष 2004 से 2019 तक अमेठी से सांसद रहे हैं. भाषा इनपुट से साभार

Also Read: Rajya Sabha Election: छत्तीसगढ़ से देवेन्द्र प्रताप सिंह और उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट बीजेपी के राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >