CM योगी आदित्यनाथ ने दिवाली के दिन की शुरुआत की रामलला के दर्शन के साथ

दीपोत्सव का भव्य आयोजन सम्पन्न करने के बाद गुरुवार की सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम जन्मभूमि पर श्रीरामचंद्र की पूजा-अर्चना की. इससे पहले वे हनुमानगढ़ी मंदिर में भी पूजन करने पहुंचे.

अयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आयोजन सम्पन्न करने के बाद गुरुवार की सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम जन्मभूमि पर श्रीरामचंद्र की पूजा-अर्चना की. इससे पहले वे हनुमानगढ़ी मंदिर में भी पूजन करने पहुंचे.

भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या बुधवार की शाम असंख्य दीपों से जगमगा उठी. एक बार फिर से इस पावन नगरी ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. दीपोत्सव 2021 कार्यक्रम के अंतर्गत राम की पैड़ी परिसर में एक साथ एक समय पर 9 लाख से अधिक दीप जलाकर एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है. इस रिकॉर्ड की देखरेख के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम सुबह से ही राम की पैड़ी परिसर में जमा थी. अगर पूरे जनपद की बात करें तो 12 लाख दीपक अयोध्या जनपद में जलाए गए हैं, जिनमें से 9 लाख दीपक अकेले राम की पैड़ी परिसर में जलाए गए हैं. राम जन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला के दरबार में भी 51,000 दीपक जलाए गए हैं.

Also Read: Ayodhya Deepotasav 2021 : लेजर लाइट की रोशनी में 32 टीमों की मेहनत और 36 हजार लीटर तेल से जगमगाए 12 लाख दीप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >