सीएम योगी ने किसानों को दिलाया न्याय, गाड़ी से सब्जियां रौंदने वाले दरोगा को किया सस्पेंड

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पुलिस का अमानवीय चेहरा देखने को मिला, जहां एक दारोगा द्वारा सब्जी की दुकानों को पुलिस की गाड़ी से रौंदने की घटना को अंजाम दिया. मामले के सामने आने के बाद प्रशासन ने दारोगा पर कार्रवाई कर उसे सस्पेंड कर दिया है.

लकनऊ : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पुलिस का अमानवीय चेहरा देखने को मिला, जहां एक दारोगा द्वारा सब्जी की दुकानों को पुलिस की गाड़ी से रौंदने की घटना को अंजाम दिया. मामले के सामने आने के बाद प्रशासन ने दारोगा पर कार्रवाई कर उसे सस्पेंड कर दिया है. बता दें कि इस घटना का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसको सीएम योगी ने खुद संज्ञान लेकर कार्रवाई करने का आदेश दिया था.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर जाकर सब्जी विक्रेताओं को लगभग आठ हजार रुपये मुआवजा भी दिया. इस रकम की भरपाई दरोगा की तनख्वाह से की जाएगी. अभी तक 11 किसानों को मुआवजा दिया जा चुका है और बाकी लोगों को चिह्नित किया जा रहा है. बता दें कि दरोगा सुमित आनंद सिंह के द्वारा सब्जी की दुकानों को पुलिस की गाड़ी से रौंदने का वीडियो वायरल हुआ था. जानकारी के मुताबिक यह घटना बुधवार की बतायी जा रही है.

गौरतलब है कि बुधवार को गाजीपुर के घूरपुर में लगी साप्ताहिक सब्जी मंडी में बड़ी संख्या में किसान पहुंचे थे और करमा रोड किनारे ही सब्जियां रखकर बेच रहे थे. इसी दौरान वहां पहुंचे घूरपुर थाने में तैनात दरोगा सुमित आनंद सिंह ने पुलिस जीप से सड़क किनारे रखी सब्जियां रौंद डाली थीं. घटना से संबंधित एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसके बाद दरोगा पर कार्रवाई की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajat Kumar

Published by: Prabhat Khabar

Media Person. Five years of experience working in digital media doing videos and writing content. Love to do ground reporting.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >