Noida News: कार ड्राइवर ने डिलीवरी ब्वॉय को मारी टक्कर, 20 मीटर तक घसीटा, मौके पर तोड़ा दम

Noida News: नोएडा में डिलीवरी ब्वॉय को एक कार चालक ने करीब 20 मीटर तक घसीटा. जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. यह मामला सेक्टर 14 का है, जहां फ्लाईओवर पर बाइक सवार डिलीवरी ब्वॉय को टक्कर मार दी. घटना के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया.

Noida News: दिल्ली के कंझावला की तरह ही नोएडा में डिलीवरी ब्वॉय को एक कार चालक ने करीब 20 मीटर तक घसीटा. जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. यह मामला सेक्टर 14 का है, जहां फ्लाईओवर पर बाइक सवार डिलीवरी ब्वॉय को टक्कर मार दी. कार उसे लगभग 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गया. सड़क हादसे में डिलीवरी ब्वॉय की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

मृतक के चचेरे भाई ने लगाया आरोप

मृतक के चचेरे भाई का आरोप है कि वाहन चालक शव को फ्लाइओवर से शनि मंदिर तक खींचता हुआ ले गया था. फिलहाल पुलिस मामले को लेकर छानबीन कर रही है. घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है. डिलीवरी ब्वॉय कौशल यादव का शव पुलिस को शनि मंदिर के पास मिला था. फिलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

यूपी के कौशांबी में भी हादसा

बता दें कि यूपी के कौशांबी जनपद में एक लड़की को टक्कर मारकर आरोपियों ने करीब 200 मीटर तक घसीटा गया. मंझनपुर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. छात्रा को घायल हालत में कौशांबी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं घटना में चालक भी घायल हो गया है, जो प्रयागराज के एक अस्पताल में भर्ती है.

कंप्यूटर क्लास के लिए घर से निकली थी छात्रा

मंझनपुर थाना क्षेत्र के देवखरपुर गांव की रहने वाली रन्नो देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी कौशल्या देवी एक निजी कंप्यूटर सेंटर में पढ़ाई करती है. वह रोज की तरह दोपहर पढ़ाई करने मंझनपुर साइकिल से जा रही थी. बाजापुर गांव के पास जैसे ही वह पहुंची, पीछे से आ रहे कार सवार राम नरेश निवासी तुलसीपुर ने बेटी की साइकिल में टक्कर मार दी. टक्कर लगने से बेटी सड़क पर गिर पड़ी. कार चला रहे राम नरेश ने गाड़ी रोकने के बजाय बेटी पर कार चढ़ाकर भागने की कोशिश की, जिससे कौशल्या कार में फंसकर घिसटती चली गई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >