मुख्य बातें
UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको आपके प्रदेश यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

UP Breaking News Live: दिल्ली के जहांगीर पुरी की घटना के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट
दिल्ली के जहांगीर पुरी की घटना के बाद उत्तर प्रदेश हाई अलर्ट जारी कर दिया है. सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद एडीजी लॉ एंड आर्डर ने यूपी में अलर्ज जारी कर दिया है.
आयुर्वेद ज्योतिष महासमागम, गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज दुनिया, भारत की पराविद्या और अपरा विद्या के बारे में जानने के लिए उत्सुक है। उनके पास अपरा विद्या के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन इसमें जितनी सही जानकारी दुनिया में और कोई नहीं दे सकता है और इस शोध को ही आगे बढ़ाने के लिए हम लोगों ने गोरखनाथ जी के नाम पर आयुष विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश में स्थापित किया और उसके लिए हमने गोरखपुर की भूमि का चयन किया.
कुशीनगर में एक बड़ा हादसा हुआ है. ट्रैक्टर ट्राली और बाइक में हुई भिड़ंत एक की मौत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं घायलों को पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल मृतक का शव कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.
शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के बिहारीपुर की तंग गलियों में स्थित एक टेंट गोदाम में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई.आग ने कुछ ही देर में काफी विकराल रूप ले लिया. इससे इलाके में अफरा तफरी फैल गई.मुहल्ले के लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी.दमकल विभाग की गाड़ियों ने काफी मुश्किल से आग पर काबू पाया है.मगर, इससे लाखों रुपये का टेंट सामान जलकर राख हो गया है.
राजधानी लखनऊ के काकोरी इलाके में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई है. यहां रखे बिजली के तार में अचानक आग लगी. स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग को काबू करने में जुटी है.
यूपी में एक बार फिर से कोरोना ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं. पिछले चार दिनों से यहां पर हर दिन कोरोना के नए मामलों में तेजी देखी जा रही है. शुक्रवार को एक बार फिर प्रदेशभर में कोरोना के 106 नए मामले दर्ज किए हैं. प्रदेश में वर्तमान में कुल एक्टिव केस की संख्या 507 है.