UP Breaking News Live: सीतापुर कोर्ट ने मोहम्मद जुबैर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
8:13 PM. 7 Jul 22 2:43 PM. 7 Jul

कोर्ट ने मोहम्मद जुबैर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को अपने ट्वीट से कथित रूप से धार्मिक भावनाओं को भड़काने के मामले में सीतापुर की एक अदालत में पेश किया गया है. सीतापुर कोर्ट ने ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

8:13 PM. 7 Jul 22 2:43 PM. 7 Jul

पीएम मोदी के स्वागत में एयरपोर्ट पहुंचे सीएम योगी

पीएम नरेंद्र मोदी आज अपने एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ रहे हैं. यहां पीएम मोदी के स्वागत के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंच गए हैं. प्रधानमंत्री का विशेष विमान ही कुछ देर में एयरपोर्ट पहुंच जाएगा.

8:13 PM. 7 Jul 22 2:43 PM. 7 Jul

मोहम्मद जुबैर को सीतापुर की एक अदालत में किया गया पेश

ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को अपने ट्वीट से कथित रूप से धार्मिक भावनाओं को भड़काने के मामले में सीतापुर की एक अदालत में पेश किया गया है. दर्ज प्राथमिकी रद्द करने से इनकार करने के इलाहाबाद HC के आदेश को चुनौती देने के बाद SC कल उनकी याचिका पर सुनवाई के लिए सहमत हो गया है.

8:13 PM. 7 Jul 22 2:43 PM. 7 Jul

मो.जुबैर को सीतापुर लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस

एएलटी न्यूज़ संस्थापक मो.जुबैर को दिल्ली पुलिस सीतापुर लेकर पहुंच गई है. जुबैर ने बाबा बजरंग मुनि समेत हिन्दू गुरुओं पर अभद्र टिप्पणी की थी. दिल्ली पुलिस जुबैर को PCR के लिए आज सुबह 10 बजे जेएम फर्स्ट कोर्ट में पेश करेंगी.

3:07 PM. 7 Jul 22 9:37 AM. 7 Jul

सीएम योगी ने ट्वीट कर पीएम मोदी के आगमन पर किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं. इस मौके पर प्रधानमंत्री काशीवासियों को 1743 करोड़ की 45 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर एक बड़ी सौगात देंगे. पीएम के काशी आगमन से पहले सीएम योगी ने ट्वीट कर उनका स्वागत किया है. सीएम ने ट्वीट कर लिखा, वाराणसी में आज आपके द्वारा होने जा रहे लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण से उत्तर प्रदेश के चहुंमुखी विकास को नया विस्तार मिलेगा.

3:07 PM. 7 Jul 22 9:37 AM. 7 Jul

मेरठ में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने की तैयारी

मेरठ में कांवड़ यात्रा से पहले पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. इस संबंध आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि, कांवड़ यात्रा को लेकर रेंज के सभी जनपदों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करा दी गई है. सभी ज़िलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों ने अपने रूट पर व्यवस्थाओं को देखा है. विशेष पुलिस अधिकारियों द्वारा रूट पर पड़ने वाले सभी धार्मिक स्थलों के लोगों से बातचीत की है.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >