गैस सिलेंडर में बढ़ोत्तरी पर जदयू ने जताई चिंता
जनता दल (यू) सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर पर 50 रुपये बढ़ाने पर चिंता व्यक्त की है. जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने घरेलू सिलेंडर के बढ़े दामों को तत्काल सरकार से वापस लेने की मांग की है. उन्होंने बताया कि महंगाई की मार से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है. खाद्य पदार्थों की महंगाई से आम गरीब की थाली प्रतिदिन महंगी होती जा रही है. डीजल और पेट्रोल के दामों में सरकार पहले से ही बढ़ोतरी कर चुकी है. सरसों के तेल और दलहन के दामों में भारी इजाफा हो चुका है. इससे मजदूर, किसान व आम जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है. जदयू प्रदेश प्रवक्ता प्रोफेसर केके त्रिपाठी ने बताया कि घरेलू सिलेंडर के दामों के साथ कमर्शियल सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी आम जीवन पर महंगाई की मार से जनता तड़फड़ा रही है. वहीं, जदयू सरकार से मांग करती है कि जनता को राहत देने के लिए महंगाई पर सरकार को श्वेत पत्र जारी करना चाहिए.