Bareilly News: बरेली में दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या, हड़कंप

शहर के बारादरी थाना क्षेत्र में सोमवार को सुरजीत उर्फ गोला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इसके पीछे मकान का विवाद बताया जा रहा है. सुरजीत का आरोपी गया प्रसाद उर्फ बाबू से रविवार रात झगड़ा हो गया था.

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के गंगापुर में सोमवार को पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. दिनदहाड़े इस गोलीकांड से शहर में हड़कंप मच गया. पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.

शहर के बारादरी थाना क्षेत्र में सोमवार को सुरजीत उर्फ गोला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इसके पीछे मकान का विवाद बताया जा रहा है. सुरजीत का आरोपी गया प्रसाद उर्फ बाबू से रविवार रात झगड़ा हो गया था. मोहल्ले के लोगों ने मामला शांत करा दिया. मगर, सोमवार सुबह दोनों के बीच फिर कहासुनी हो गई.

इसके कुछ देर बाद आरोपी गया प्रसाद ने सुरजीत को अकेला देखकर गोली मार दी. शहर में दिनदहाड़े हुई इस घटना से हड़कंप मच गया. गोली मारने का आरोपी फरार हो गया.

मृतक के परिजनों का कहना है कि रात में झगड़ा होने के बाद पुलिस से शिकायत की थी. पुलिस मामले की जांच कर रही थी. सुबह फिर झगड़ा हो गया. इसके बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद पुलिस अफसर तुरंत पहुंचे और घटना के खुलासे के निर्देश दिए. बारादरी थाना पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.

बरेली में बीते चौबीस घंटे में यह चौथी हत्या है. इससे पहले भमोरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी, जबकि हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव में 20 हजार रुपये के लिए पुत्र ने पिता की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी.

रिपोर्ट-मुहम्मद साजिद, बरेली

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >