Bareilly News: शादी का झांसा देकर किशोरी से किया दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का बनाया दवाब, आरोपी गिरफ्तार

एक युवक पर 17 वर्षीय किशोरी ने दुष्कर्म कर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.

Bareilly News: बरेली की नगर पालिका फरीदपुर में एक युवक पर 17 वर्षीय किशोरी ने दुष्कर्म कर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.

आरोपी ने किशोरी के साथ तिया दुष्कर्म

दरअसल, फरीदपुर नगर पालिका निवासी आशिफ के खिलाफ कस्बे की ही एक किशोरी ने झूठी बातों में फंसाकर दिल्ली ले जाकर शादी का झांसा देने की शिकायत पुलिस से की है. दिल्ली में आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद धर्म परिवर्तन का दवाब बना रहा था, जिसके चलते किशोरी शनिवार रात दिल्ली से छिपकर फरीदपुर लौट आई. रविवार को किशोरी ने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी.

पॉक्सो और धर्म परिवर्तन कराने का मुकदमा दर्ज

परिजनों ने फरीदपुर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी थी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो और धर्म परिवर्तन कराने का मुकदमा दर्ज कराया है.पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. हालांकि, आरोपी के परिजनों ने मामला प्रेम प्रसंग का बताया है. इसके साथ ही आरोपों को बेबुनियाद बताया.

पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि, फरीदपुर में एक व्यक्ति ने नाबालिग पुत्री के साथ जबरन बलात्कार कर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी. इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Also Read: Prayagraj News: होली मिलन समारोह में गए थे परिजन, पड़ोसी ने युवती को अकेला पाकर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >