बिना टेंशन लेकर पहुंचे सामान! अयोध्या राम मंदिर परिसर में लॉकर की है खास व्यवस्था

700 से अधिक लॉकरों वाली सुविधा सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक उपलब्ध है. भक्तों के लिए अयोध्या राम मंदिर परिसर में लॉकर की खास व्यवस्था की गई है. जानें अयोध्या में कैसी चल रही है तैयारी

अयोध्या के राम मंदिर की चर्चा इन दिनों पूरे देश में हो रही है और कई लोग यहां पहुंचने भी लगे हैं. दरअसल, 22 जनवरी को राम मंदिर का भव्य उद्घाटन होने वाला है. मंदिर के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को मंदिर शहर अयोध्या में एक हवाई अड्डे का उद्घाटन करने के बाद एक रोड शो करेंगे. इस बीच खबर है कि भक्तों के लिए अयोध्या राम मंदिर परिसर में लॉकर की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है. लॉकर सुविधा प्रबंधक, प्रिंस पाठक ने मामले को लेकर जानकारी दी कि 700 से अधिक लॉकरों वाली यह सुविधा सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक उपलब्ध है. यहां रखे गए भक्तों के सामान की सुरक्षा के लिए कैमरे लगाए गए हैं.

अयोध्या में जगह-जगह तोरणद्वार

यहां चर्चा कर दें कि अयोध्या में होने वाले श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले भगवान राम की नगरी में उल्लास छाया नजर आ रहा है. यहां चारों ओर हर्ष, उमंग व उत्साह का माहौल है. प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर अयोध्या को त्रेतायुगीन वैभव के अनुरूप सुसज्जित किया हुआ भक्तों को दिखेगा. अयोध्या में जगह-जगह तोरणद्वार लगाये जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कोलकाता, दिल्ली, बेंगलुरु के साथ ही विदेशों से भी फूल मंगाये जा रहे हैं ताकि राम जन्मभूमि के अच्छी तरह से सजाया जा सके. श्री राम जन्मभूमि मंदिर को जोड़ने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर रामायण काल के प्रमुख प्रसंगों का मनमोहक चित्रण किया जा रहा है जो लोगों को बहुत भा रहा है.

नरेंद्र मोदी के स्वागत की भव्य तैयारी

इधर, जहां एक ओर अयोध्या को पूरी तरह से सजाया जा रहा है. वहीं, दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत की भी भव्य तैयारी चल रही है. उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी 30 को अयोध्या आ रहे हैं. वह पहले अयोध्या हवाई अड्डे का उद्घाटन करने वाले हैं. इसके बाद वह रोड शो करते हुए अयोध्या रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे.

Also Read: Ayodhya: अब ‘अयोध्या धाम’ के नाम से जाना जाएगा रेलवे स्टेशन, पीएम मोदी के दौरे से पहले हुआ बड़ा बदलाव

सूर्य स्तंभों से रोशन होगी रामनगरी

रामनगरी अयोध्या की बात करें तो यह सूर्य स्तंभों से रोशन होगी. शहर की प्रमुख सड़कों को सूरज की थीम वाले ‘सूर्य स्तंभों’ से सजाने का काम चल रहा है. तीस फुट ऊंचे इस स्तंभ में एक सजावटी गोला है, जो रात में जलने पर सूर्य की तरह प्रतीत होता है. राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले ऐसे 40 स्तंभ ‘धर्म पथ’ मार्ग पर लगाने का काम किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 30 दिसंबर को होनेवाली अयोध्या यात्रा से पहले इस काम को पूरा करने का टारगेट रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >