Ayodhya Deepotsav 2021 : अयोध्या जी में वर्ल्ड रिकॉर्ड, 12 लाख दीपक से रौशन रामनगरी, भक्तों की भारी भीड़

Ayodhya Deepotsav 2021 LIVE Updates: मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की नगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव शुरू हो चुका है. इस कार्यक्रम को लेकर देश-दुनिया में उल्लास है. समूची अयोध्या नगरी प्रभु श्रीराम की भक्ति में लीन है. दीपोत्सव में सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई लोग मौजूद हैं.

Live Updates
12:37 AM. 4 Nov 21 7:07 PM. 3 Nov

अयोध्या में वर्ल्ड रिकॉर्ड, जय श्री राम से गूंजी रामनगरी

सरयू नदी के घाट पर 11 लाख दीपक जलाने के बाद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने आयोजन का जायजा लिया. इसके साथ ही अयोध्या दीपोत्सव के जरिए पुराने रिकॉर्ड तोड़ने का दावा किया गया.

12:37 AM. 4 Nov 21 7:07 PM. 3 Nov

रामनगरी में 9 लाख दीपक की जगमगाहट

प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में 9 लाख दीए जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी जारी है. सरयू नदी के तट पर दीपक की रौशनी से छोटी दिवाली का मजा कई गुणा बढ़ गया है.

12:37 AM. 4 Nov 21 7:07 PM. 3 Nov

लाखों दीपक से अयोध्या होने वाली है जगमग

अब से कुछ देर में अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान 12 लाख दीपक जलाए जाएंगे. कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी, योगी कैबिनेट के मंत्री नीलकंठ तिवारी, कई वीआईपी और हजारों लोग मौजूद हैं.

12:37 AM. 4 Nov 21 7:07 PM. 3 Nov

अयोध्या में सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान

अंत्योदय कार्डधारक को 35 किलो राशन दिसंबर, जनवरी, फरवरी, मार्च में फ्री.

हर महीने राशन में चावल, गेहूं, दाल, तेल, चीनी और नमक का भी वितरण.

15 करोड़ लोगों को होली तक फ्री राशन का लाभ दिया जाएगा.

12:37 AM. 4 Nov 21 7:07 PM. 3 Nov

अयोध्या के उल्लास का परिचायक दीपोत्सव

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज अयोध्या त्रेता युग की दिवाली के साथ त्रेता युग के विकास का साक्षी बन रहा है. जब भी हमने धैर्य रखा है, हमें सफलता मिली है. उन्होंने कहा कि छद्म वेश में आने वालों से सावधान रहें. पहले कहते थे कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता है. लेकिन, लोगों के धैर्य के चलते हमें सफलता मिली. आज प्रभु के आगमन से जुड़े और दीपोत्सव के आयोजन से जुड़ने वाले हैं. उन्होंने दीपोत्सव को अयोध्या के उल्लास से जोड़ा.

12:37 AM. 4 Nov 21 7:07 PM. 3 Nov

‘पहले कब्रिस्तान की बाउंड्री पर पैसा खर्च हुआ’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि साल 2023 तक अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनेगा. इसे कोई नहीं रोक सकता है. ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है. सीएम योगी ने जिक्र किया कि काशी में आज विकास हो रहा है. काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण भी जल्द किया जा रहा है. पहले कब्रिस्तान की बाउंड्री पर पैसा खर्च हुआ, आज मंदिर का निर्माण हो रहा है.

मुख्य बातें

Ayodhya Deepotsav 2021 LIVE Updates: मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की नगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव शुरू हो चुका है. इस कार्यक्रम को लेकर देश-दुनिया में उल्लास है. समूची अयोध्या नगरी प्रभु श्रीराम की भक्ति में लीन है. दीपोत्सव में सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई लोग मौजूद हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >