Varanasi News: काशी में अजय देवगन का दिखा बनारसिया अंदाज, शुरू की फिल्म ‘भोला’ की शूटिंग

Varanasi News: बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन को भला कौन नहीं जानता होगा. अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म “भोला” की शूटिंग में बिजी हैं. अभी एक्टर उत्तर प्रदेश के वाराणसी में फिल्म “भोला” की शूटिंग कर रहे हैं.

Varanasi News: बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन को भला कौन नहीं जानता होगा. अपने अभिनय के दम पर लोगों के दिलों पर राज करने वाले अजय देवगन इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. फिल्म दृश्यम-2 की सक्सेज के बाद एक बार फिर एक्टर दर्शकों के बीच धमाल मचाने के लिए तैयार हैं.

दरअसल अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म “भोला” की शूटिंग में बिजी हैं. अभी एक्टर उत्तर प्रदेश के वाराणसी में फिल्म “भोला” की शूटिंग कर रहे हैं. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अजय देवगन फिल्म “भोला” का एक सीन गोदौलिया चौराहे पर पूरा कर लिया है.

अजय खुली जीप में बैठकर पहुंचे गोदौलिया

एक्टर अजय देवगन बुधवार सुबह अपने दोस्तों संग खुली जीप में बैठ कर गोदौलिया पहुंचे. यहां उन्होंने जीप पर बैठ कर ही गोदौलिया चौराहे के दो चक्कर लगाए. वहां एक लड़की का चालान काट रहे ट्रैफिक पुलिस के कर्मी को देखा और फिर जीप में आगे बढ़ गए. इस दौरान अजय देवगन को देखने के लिए उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.

तीसरी बार काशी में स्पॉट हुए अजय देवगन

बता दें कि अभिनेता अजय देवगन तीसरी बार वाराणसी में स्पॉट किए गए हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अजय देवगन की टीम ने काशी में अगली फिल्म भोला की शूटिंग के लिए परमिशन ले रखी है. एक्टर की फिल्म ‘भोला’ तमिल की सुपरहिट फिल्म ‘कैथी’ का रीमेक है. यह फिल्म अगले साल तक रिलीज होगी. इस फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में हैं तो वहीं दूसरी ओर तब्बू भी उनके साथ स्क्रीन शेयर करती हुईं नजर आएंगी. इस फिल्म को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिलहाल यह फिल्म कब तक रिलीज होगी इसके बारे में अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shweta pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >