Agra News: अग्निवीर रैली में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भर्ती होने आए 94 अभ्यर्थी, चेतावनी देकर छोड़ा

आगरा के आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में 20 सितंबर से अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया जारी है. इस दौरान भर्ती में शामिल होने आए अभ्यर्थियों के जब दस्तावेज चेक किए गए, तो आर्मी इंटेलिजेंस ने करीब 94 ऐसे अभ्यर्थियों को पकड़ा जिनके दस्तावेजों में कमी पाई गई. सभी को भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी देकर छोड़ गया.

Agra News: आगरा के आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रही अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में फर्जी कागजों के आधार पर भर्ती देखने आये 94 अभ्यर्थियों को पकड़ लिया गया. इन सभी के दस्तावेजों में गड़बड़ी पाई गई थी. लेकिन आर्मी ने सभी अभ्यर्थियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया.

94 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों में पाई गई कमी

आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में 20 सितंबर से अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया जारी है. रोजाना युवा भर्ती प्रक्रिया में हजारों की संख्या में शामिल हो रहे हैं. ऐसे में करीब 2 दिन पहले एक युवक को आर्मी इंटेलिजेंस ने फर्जी कागजों के साथ गिरफ्तार किया था और पुलिस के हवाले कर दिया था. सोमवार और मंगलवार को भारी संख्या में अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने आए थे. इस दौरान उनके दस्तावेज चेक किए जा रहे थे. जिसमें आर्मी इंटेलिजेंस ने करीब 94 ऐसे अभ्यर्थियों को पकड़ा जिनके दस्तावेजों में कमी पाई गई.

आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्र में किया गया बदलाव

सेना भर्ती कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 94 मामलों में से 38 अभ्यर्थी ऐसे थे जिनके आधार कार्ड में बदलाव किया गया था. उन्होंने अपने आधार कार्ड में अपनी उम्र को 4 से 5 साल कम कर लिया था, क्योंकि वह भर्ती में ओवरऐज हो चुके थे. वहीं कुछ अभ्यर्थी ऐसे थे जिनके निवास प्रमाण पत्र भी बदले गए थे. वहीं उनकी मैट्रिक की मार्कशीट और जन्मतिथि के साथ भी छेड़छाड़ की गई थी.

आर्मी ने अभ्यर्थियों को चेतावनी देकर छोड़

आर्मी इंटेलिजेंस द्वारा पकड़े गए अभ्यर्थियों ने फर्जीवाड़े की बात भी स्वीकारी और लिखित में माफी मांगी व भविष्य में ऐसा ना करने की बात कही. तब जाकर कहीं आर्मी ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया. सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल सुदेश भांगरा ने बताया कि, भर्ती प्रक्रिया में कड़ी सतर्कता और पारदर्शिता बरती जा रही है. जिसकी वजह से ऐसे मामले पकड़ में आते हैं. उन्होंने रैली में आने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी कि वह गलत तरीके से सेना में भर्ती होने की कोशिश ना करें नहीं तो उनका भविष्य खराब हो सकता है. और दलालों से भी सावधान रहें.

रिपोर्ट- राघवेन्द्र गहलोत, आगरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sohit Kumar

Passion for doing videos and writing content in digital media. Specialization in Education and Health Story

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >