उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और मंत्रियों का वेतन बढ़ा, कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री और मंत्रियों के वेतन में वृद्धि का निर्णय किया है. निर्णय के अनुसार अब मंत्रियों का वेतन 12 हजार से बढ़कर 40 हजार रुपये हो जायेगा. वेतन में यह परिवर्तन 1981 के बाद किया गया है. देश में सर्वाधिक वेतन पंजाब के मुख्यमंत्री को मिलता […]

By Prabhat Khabar Print Desk | August 17, 2016 1:09 PM

लखनऊ : उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री और मंत्रियों के वेतन में वृद्धि का निर्णय किया है. निर्णय के अनुसार अब मंत्रियों का वेतन 12 हजार से बढ़कर 40 हजार रुपये हो जायेगा. वेतन में यह परिवर्तन 1981 के बाद किया गया है. देश में सर्वाधिक वेतन पंजाब के मुख्यमंत्री को मिलता है, उसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री. तीसरा स्थान जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री का है.

आज कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बताया कि संगम नगरी इलाहाबाद में अब मेट्रो ट्रेन चलेगी. कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगले विधानसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी की ही सरकार बनेगी.

हालांकि आज कैबिनेट की बैठक में शिवपाल यादव शामिल नहीं हुए, जिसके कारण कयास लगाये जा रहे हैं कि मुलायम परिवार में झगड़ा अब काफी बढ़ गया है.

Next Article

Exit mobile version