मोदी ने राम मंदिर निर्माण का वादा किया है,वादाखिलाफी पर आंदोलन शुरु करेंगे : महंत

गोंडा (उप्र) : अखिल भारतीय दिगंबर अखाड़ा (अयोध्या) के महंत सुरेश दास ने आज दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए दो साल का समय मांगा है और अगर वह अपना वादा पूरा नहीं करते तो आंदोलन शुरू किया जायेगा. दास ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी […]

गोंडा (उप्र) : अखिल भारतीय दिगंबर अखाड़ा (अयोध्या) के महंत सुरेश दास ने आज दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए दो साल का समय मांगा है और अगर वह अपना वादा पूरा नहीं करते तो आंदोलन शुरू किया जायेगा. दास ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस संबंध में चर्चा हो चुकी है और उन्होंने इसके लिए दो साल का समय मांगा है.” उन्होंने कहा कि अगर इस अवधि के दौरान प्रधानमंत्री ने मंदिर निर्माण नहीं कराया तो हम साधु समाज के लोग आंदोलन करेंगे.

उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय ने उनके पक्ष में फैसला दिया है और उन्होंने उम्मीद जतायी कि उच्चतम न्यायालय का फैसला भी पक्ष में आएगा. श्रीराम जन्मभूमि के महंत सत्येंद्र दास ने दादरी प्रकरण पर मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित करना प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी है कि देश में ऐसी कोई घटना नहीं हो. उन्होंने कहा कि यदि दुर्भाग्यवश कोई ऐसी घटना होती है तो उन्हें दुख व्यक्त करना चाहिए.उन्होंने कहा कि देश में गोहत्या की घटनाएं तभी बंद होंगी, जब गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कर दिया जाए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >