यूपी : पति ने पत्नी पर अदालत में किया चाकू से जानलेवा हमला, गिरफ्तार

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक व्यक्ति ने अदालत में ही अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला किया. बताया जा रहा है कि पत्नी द्वारा दायर किए गए घरेलू हिंसा के मुकदमे की सुनवाई के दौरान अदालत में ही पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. पुलिस सूत्रों के अनुसार नौशेरपुर निवासी प्रेमपाल […]

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक व्यक्ति ने अदालत में ही अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला किया. बताया जा रहा है कि पत्नी द्वारा दायर किए गए घरेलू हिंसा के मुकदमे की सुनवाई के दौरान अदालत में ही पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया.

पुलिस सूत्रों के अनुसार नौशेरपुर निवासी प्रेमपाल (38) की पत्नी लक्ष्मी देवी (32) ने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज किया है. सुनवाई के दौरान दोनों अपर जिला न्यायमूर्ति अभय प्रताप सिंह की अदालत में उपस्थित हुए थे.

सूत्रों ने बताया कि मुकदमे की सुनवाई शुरु होने से पहले ही प्रेमपाल ने अदालत के अंदर लक्ष्मी देवी पर धारदार चाकू से हमला बोल दिया. उसने लक्ष्मी की गर्दन एवं पीठ पर कई वार किए. लक्ष्मी के भाई गजराज सिंह ने बहन को बचाने का प्रयास किया तो प्रेमपाल ने उसकी कलाई पर भी कईर् वार कर दिए.
मौके पर मौजूद लोगों ने प्रेमपाल को पकडकर अदालत परिसर में मौजूद पुलिस के हवाले कर दिया. गंभीर रुप से घायल लक्ष्मी को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. थाना सदर प्रभारी प्रदीप पाण्डेय ने बताया कि हमला करने वाले पति प्रेमपाल को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है.इस मामले में नगर क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार यादव ने बताया कि इस मामले में यह भी जांच की जाएगी कि हमलावर पति हथियार लेकर अदालत में कैसे पहुंच गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >