यूपी : चलती कार में महिला से गैंगरेप

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक महिला के साथ चलती कार में गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है. बताया जा रहा है कि अस्पताल से दवा लेने आई बीमार महिला को कार सवार दो युवकों ने अगवा कर चलती कार में उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया. पुलिस के अनुसार पीड़ित 40 […]

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक महिला के साथ चलती कार में गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है. बताया जा रहा है कि अस्पताल से दवा लेने आई बीमार महिला को कार सवार दो युवकों ने अगवा कर चलती कार में उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया.

पुलिस के अनुसार पीड़ित 40 वर्षीय महिला शहर के थाना टीपी नगर क्षेत्र की निवासी है. पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर जानी पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बीमार महिला सोमवार सुबह दवा लेने परतापुर बाईपास स्थित एक अस्पताल गई थी. तभी अस्पताल के गेट से कार सवार दो युवकों ने उसका अपहरण कर लिया. पीडित महिला के अनुसार दोनों युवकों ने चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म किया. बाद में उसे नंगला जमलापुर गांव के जंगल में फेंक कर फरार हो गए.

पुलिस के अनुसार घटना के संबंध में पीडित महिला ने पांचली खुर्द गांव निवासी दो युवकों को नामजद करते हुए तहरीर दी है. थाना जानी पुलिस प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी सरधना द्वारा की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >