बेटी ने की अपनी मर्जी से शादी तो पिता ने मार दी गोली

सम्भल: उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले में एक व्‍यक्ति ने अपनी 22 वर्षीय बेटी की गोली मारकर हत्‍सा कर दी है. बताया जा रहा है कि उसने ऐसा इस लिए किया क्‍योंकि उसकी बेटी ने अपनी मर्जी से विवाह कर लिया था. पुलिस सूत्रों ने बताया कि नरौली कस्बे में राम चन्द्र नामक व्यक्ति ने […]

सम्भल: उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले में एक व्‍यक्ति ने अपनी 22 वर्षीय बेटी की गोली मारकर हत्‍सा कर दी है. बताया जा रहा है कि उसने ऐसा इस लिए किया क्‍योंकि उसकी बेटी ने अपनी मर्जी से विवाह कर लिया था.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नरौली कस्बे में राम चन्द्र नामक व्यक्ति ने अपनी बेटी अनीता (22) की कल देर रात गोली मारकर हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह कथित आन की खातिर हत्या का मामला लगता है. अनीता ने अपने पिता की मर्जी के खिलाफ विवाह किया था. सूत्रों के मुताबिक हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >