यूपीः प्रयागराज के सोरांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के गंगा पार सोरांव थाना क्षेत्र के यूसुफपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की शनिवार देर रात हत्या कर दी गई. पुलिस महानिरीक्षक केपी सिंह ने पीटीआई भाषा को रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शनिवार की देर रात विजय शंकर तिवारी और उनके […]

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के गंगा पार सोरांव थाना क्षेत्र के यूसुफपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की शनिवार देर रात हत्या कर दी गई. पुलिस महानिरीक्षक केपी सिंह ने पीटीआई भाषा को रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शनिवार की देर रात विजय शंकर तिवारी और उनके परिवार के चार सदस्यों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई.

मृतकों में एक महिला, दो बच्चे और दो पुरुष शामिल हैं. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और छानबीन में लगे हैं.घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी समेत कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच में जुट गई है. फिलहाल, इस घटना को आपसी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >