योगी का प्रियंका पर तंज - कांग्रेस की शहजादी पार्टी का नाम बदलकर कर देंगी ''वोटकटवा पार्टी''

सिद्धार्थनगर/गोरखपुर (उप्र) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि ‘कांग्रेस की शहजादी’ कहती हैं कि वह अपनी पार्टी का नाम बदलकर ‘वोटकटवा पार्टी’ कर देंगी. योगी ने सिद्धार्थनगर के इटवा (डुमरियागंज लोकसभा सीट) में एक चुनावी जनसभा में यह बात कही. सपा […]

सिद्धार्थनगर/गोरखपुर (उप्र) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि ‘कांग्रेस की शहजादी’ कहती हैं कि वह अपनी पार्टी का नाम बदलकर ‘वोटकटवा पार्टी’ कर देंगी. योगी ने सिद्धार्थनगर के इटवा (डुमरियागंज लोकसभा सीट) में एक चुनावी जनसभा में यह बात कही.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधते हुए योगी बोले, बुआ-बबुआ का रिश्ता 23 मई तक के लिए है, 23 मई के बाद बुआ कहेगी बबुआ गुंडों का सरताज है, तो बबुआ कहेगा बुआ भ्रष्टाचार की प्रतिमूर्ति हैं. उन्होंने कहा कि 23 मई को जब एक बार फिर मोदी सरकार आयेगी तो हर किसान को छह हजार रुपये सालाना मिला करेगा. मुख्यमंत्री ने कहा, पिछली सरकारों में बिजली की जाति होती थी, बिजली का मजहब होता था, होली, दीपावली को बिजली नहीं, लेकिन ईद-मोहर्रम पर बिजली मिलती थी. हमने इसे बदला और अब सब त्योहारों पर बिजली रहती है. उन्होंने कहा, कांग्रेस की शहजादी कहती हैं कि वह अपनी पार्टी का नाम बदलकर ‘वोटकटवा पार्टी’ कर देंगी. मुख्यमंत्री ने यह बात प्रियंका के उस बयान के संदर्भ में कही जिसमें उन्होंने टिप्पणी की थी कि कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर ऐसे उम्मीदवार उतारे हैं जहां वे भाजपा के वोट काटेंगे. उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद हमने अवैध बूचड़खाने बंद कराये.

इससे पहले योगी ने सुबह गोरखपुर में ग्राम प्रधान सम्मेलन को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि गांवों में भारत की आत्मा बसती है. गांवों के विकास के बिना देश का चहुंमुखी विकास नहीं हो सकता. मजबूत ग्राम पंचायतें ही मजबूत देश बनायेंगी. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी के ‘ग्राम स्वराज’ के सपने को पूरा किया है. पहली बार देश में पंचायती राज असल मामले में कार्यान्वित हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >