CBSE 10th Result : अच्छे नंबर लानेवाले स्टूडेंट्स को योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को सोमवार को बधाई दी. योगी ने कहा, सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए सभी छात्र-छात्राओं को बधाइयां. उन्होंने कहा कि वह ईश्वर से उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रार्थना करते हैं. योगी ने ट्वीट किया, […]

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को सोमवार को बधाई दी. योगी ने कहा, सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए सभी छात्र-छात्राओं को बधाइयां.

उन्होंने कहा कि वह ईश्वर से उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रार्थना करते हैं. योगी ने ट्वीट किया, उनके इस परिणाम के लिए प्रेरणास्रोत रहे उनके अभिभावकों और मार्गदर्शक गुरुजनों को भी मेरी तरफ से अशेष मंगल कामनाएं.

उल्लेखनीय है कि सीबीएसई ने सोमवार को 10वीं के नतीजे घोषित कर दिये जिसमें विद्यार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.45 रहा. परीक्षा में लड़कियों ने 2.31 प्रतिशत के अंतर से लड़कों से बाजी मार ली.

पांच सौ अंक में से 499 अंक हासिल कर 13 छात्रों ने पहला स्थान हासिल किया जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमश: 24 और 58 छात्र रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >