यूपी के प्रतापगढ़ में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

प्रतापगढ़ : लालगंज कोतवाली के तहत एक गांव में शुक्रवार देर रात एक किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. प्रभारी निरीक्षक मनोज तिवारी ने शनिवार को बताया कि परसपुर गांव में शुक्रवार देर रात तेरह वर्षीय किशोरी बारात देख कर घर लौट रही थी कि रास्ते में गांव के सुरेन्द्र […]

प्रतापगढ़ : लालगंज कोतवाली के तहत एक गांव में शुक्रवार देर रात एक किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है.

प्रभारी निरीक्षक मनोज तिवारी ने शनिवार को बताया कि परसपुर गांव में शुक्रवार देर रात तेरह वर्षीय किशोरी बारात देख कर घर लौट रही थी कि रास्ते में गांव के सुरेन्द्र और विजय ने उसे दबोच लिया और उससे सामूहिक दुष्कर्म किया.

तिवारी के अनुसार परिजन की तहरीर पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >