Swati Maliwal से बदसलूकी मामला, संजय सिंह बोले- होगी कड़ी कार्रवाई

Swati Maliwal: आम आदमी पार्टी की नेता और महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी मामले में आप नेता संजय सिंह ने कहा, आरोपी के खिलाफ जल्द कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Swati Maliwal: आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक विभव कुमार ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी की. उन्होंने कहा कि आप सुप्रीमो केजरीवाल इस मामले में कड़ी कार्रवाई करेंगे.

संजय सिंह ने घटना की निंदा की

संजय सिंह ने मंगलवार को मालीवाल मामले को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और कहा कि यह एक निंदनीय घटना है. उन्होंने कहा, कल मालीवाल अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके आवास पर गई थीं. जब वह ड्राइंग रूम में उनसे मिलने का इंतजार कर रही थीं, तो विभव कुमार ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया. यह बेहद निंदनीय घटना है. केजरीवाल ने इस घटना का संज्ञान लिया है और कड़ी कार्रवाई करेंगे.

मालीवाल ने केजरीवाल के निजी स्टाफ पर लगाया मारपीट का आरोप

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मालीवाल सोमवार को सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन गईं और आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी स्टाफ के एक सदस्य ने मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर उनके साथ मारपीट की. पुलिस को अभी तक औपचारिक शिकायत नहीं मिली है.

स्वाति मालीवाल के आरोपों को लेकर एमसीडी में हंगामा

आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के आरोपों को लेकर यहां दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) सदन में मंगलवार को हंगामा खड़ा हो गया. हंगामे के बीच महापौर ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी.

एमसीडी में केजरीवाल इस्तीफा दो के लगे नारे

कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा और कांग्रेस के पार्षद आसन के करीब आकर केजरीवाल के खिलाफ नारे लगाने लगे और घटना को लेकर उनके इस्तीफे की मांग करने लगे. उन्होंने केजरीवाल हाय-हाय और केजरीवाल इस्तीफा दो के नारे लगाए.

बीजेपी ने जांच की मांग की

बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, हम जानते हैं कि विभव कुमार अरविंद केजरीवाल के सहयोगी हैं और उनका सारा काम संभालते हैं. उन्हें किसने जानकारी दी? उन्हें निर्देश किसने दिए? इस सब की जांच होनी चाहिए. 36 घंटे के बाद संजय सिंह जो कार्रवाई को बात कर रहे हैं, बेहतर होता वे खुद पुलिस के पास जाते और शिकायत दर्ज कराते. लेकिन मालीवाल को खुद शिकायत दर्ज कराना पड़ा.

Also Read: अरविंद केजरीवाल को सीएम पद से हटाने की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की, उपराज्यपाल पर छोड़ा फैसला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >