IPL 2024: बर्थडे पर नहीं चला रोहित शर्मा का बल्ला, केवल 4 रन पर आउट

IPL 2024: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाजी रोहित शर्मा आज 37 साल के हो गए. अपने जन्मदिन पर उन्हें एक ओर बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का कप्तान बनाकर बड़ा तोहफा दिया, तो दूसरी ओर लखनऊ के खिलाफ मैच में केवल 4 रन पर आउट होकर रोहित ने शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

IPL 2024: रोहित शर्मा को अपने जन्मदिन पर सबसे बड़ा तोहफा बीसीसीआई की ओर से मिला. बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए मंगलवार को भारतीय टीम की घोषणा की. जिसमें रोहित शर्मा को टीम का कप्तान बनाया गया. लेकिन अगले ही क्षण आईपीएल के 48वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रोहित के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया. बर्थडे के दिन रोहित शर्मा का बल्ला एक बार फिर से साथ नहीं दिया और केवल 4 रन बनाकर आउट हो गए.

बर्थडे के दिन आईपीएल मैच में नहीं चला रोहित का बल्ला

बर्थडे के दिन रोहित शर्मा का बल्ला हमेशा से निराश किया है. खास कर आईपीएल की बात करें, तो रोहित शर्मा का बल्ला उनके जन्मदिन पर हमेशा से खामोश रहा है. रोहित शर्मा ने अपने बर्थडे पर अबतक कुल 5 आईपीएल मैच खेले हैं. जिसमें उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा. बर्थडे पर खेले गए पिछले पांच मुकाबले में केवल एक बार ही रोहित शर्मा दहाई के आंकड़े को छू पाए, बाकी के चार मैचों दहाई के अंक तक भी रोहित शर्मा नहीं पहुंच पाए.

रोहित शर्मा के जन्मदिन पर आईपीएल के मैच

17 रन बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 2009
1 रन बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 2014
2 रन बनाम राजस्थान रॉयल्स, 2022
3 रन बनाम राजस्थान रॉयल्स, 2023
4 रन बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, 2024

मोहसिन खान ने रोहित शर्मा को अपना शिकार बनाया

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रोहित शर्मा ने 5 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक चौके की मदद से रोहित ने केवल 4 रन बनाए. बर्थडे ब्वॉय को मोहसिन खान ने अपना शिकार बनाया. खान ने रोहित को स्टोइनिस के हाथों कैच आउट कराया. रोहित शर्मा का मौजूदा आईपीएल में प्रदर्शन अच्छा रहा है. अबतक 10 मैचों में उन्होंने 315 रन बनाए हैं. जिसमें उन्होंने एक शतक भी जमाया है.

Also Read: शिवम दुबे, संजू सैमसन सहित इन खिलाड़ियों को पहली बार मिला मौका, BCCI ने युवाओं पर जताया भरोसा

टी20 विश्व कप में कप्तानी करेंगे रोहित शर्मा, चहल की वापसी, गिल और रिंकू रिजर्व

संजू सैमसन और युजवेंद्र चहल को आईपीएल में उनके शानदार प्रदर्शन के दम पर टी20 विश्व कप के लिये भारतीय टीम में जगह मिली है लेकिन शुभमन गिल और रिंकू सिंह को रिजर्व में रखा गया है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने सचिव जय शाह और मुख्य चयनकर��ता अजित अगरकर की अहमदाबाद में बैठक के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम का ऐलान किया.

टी20 विश्व कप के लिये भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज.
रिजर्व खिलाड़ी: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >