राजस्थान में स्कूल-कोचिंग खोलने को लेकर आज हो सकता है बड़ा ऐलान, अशोक गहलोत सरकार के मंत्री समूह की बैठक जारी

school caoching reopen in rajasthan: जयपुर स्थित सचिवालय में स्वास्थ्य मंत्री, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, तकनीक शिक्षा मंत्री, कृषि मंत्री और चिकित्सा शिक्षा मंत्री मौजूद है. बैठक में स्कूल और कोचिंग खोलने को लेकर मंंथन जारी है.

राजस्थान में स्कूल-कोचिंग खोलने को लेकर आज अशोक गहलोत सरकार बड़ा ऐलान कर सकती है. स्कूल खोलने को लेकर पांच मंत्रियों की बैठक जयपुर के सचिवालय में जारी है. बताया जा रहा है कि बैठक के बाद सभी मंत्री सीएम अशोक गहलोत से मिलने जाएंगे. इसके बाद तारीख को लेकर ऐलान किया जा सकता है.

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जयपुर स्थित सचिवालय में स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी, कृषि मंत्री लाल चंद कटारिया और तकनीकी शिक्षा मंत्री सुभाष गर्ग मौजूद है. बैठक में स्कूल और कोचिंग खोलने को लेकर मंंथन जारी है.

सीएम अशोक गहलोत ने दिए थे संकेत-बता दें कि इससे पहले एक मीटिंग में सीएम अशोक गहलोत ने संकेत देते हुए कहा था कि सरकार जल्द ही कोचिंग खोलने पर विचार कर रही है. राजस्थान में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बाद से ही स्कूल और कोचिंग बंद है.

बताते चलें कि राजस्थान में स्कूल/कोचिंग खोलने को लेकर पिछले दिनों अशोक गहलोत ने पांच मंत्रियों की एक कमेटी बनाई थी. इस कमेटी में रघु शर्मा, लाल चंद कटारिया, गोविंद सिंह डोटासरा, सुभाष गर्ग और भंवर सिंह भाटी थे. हालांकि इस कमेटी तक सीएम को अपनी रिपोर्ट नहीं दी.

केंद्र की गाइडलाइन का इंतजार- इधर, बताया जा रहा है कि अशोक गहलोत सरकार केंद्र सरकार के शिक्षण संस्थानों को खोलने को लेकर जारी होने वाले गाइडलाइन का इंतजार कर सकती है. सीएम गहलोत नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल से इस संबंध में बात भी कर चुके हैं.

Also Read: School Reopen : स्कूल बंद रहने से बच्चों के स्वास्थ्य पर गलत प्रभाव, संसदीय समिति ने कहा-स्कूल खोले जायें

Posted By : Avinish Kumar Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >