इस कारण काले हिरण शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट में सलमान खान नहीं हुए पेश? आर्म्स एक्ट केस में भी हुई सुनवाई

Salman khan Latest release, Jodhpur court news : राजस्थान के जोधपुर कोर्ट में 20 साल पुराने हिरण शिकार और आर्म्स एक्ट मामले की सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अभिनेता सलमान खान पेश नहीं हुए. वहीं सलमान के वकील ने इस कोर्ट में हाजिरी माफी पेश की है.

Rajasthan News : राजस्थान के जोधपुर कोर्ट में 20 साल पुराने हिरण शिकार और आर्म्स एक्ट मामले की सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अभिनेता सलमान खान पेश नहीं हुए. वहीं सलमान के वकील ने इस कोर्ट में हाजिरी माफी पेश की है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज जोधपुर कोर्ट में कांकाणी हिरण शिकार और आर्म्स एक्ट केस मेंं सुनवाई हुई. जिला एवं सेशन जिला जज राघवेंद्र काछवाल की कोर्ट में सुनवाई के समय अभिनेेेेेेेेेता सलमान खान मौजूद नहीं रहे.

कोरोना को बताया कारण- सलमान खान खे वकील ने अभिनेता के पेश नहीं होने के पीछे कोरोनावायरस को कारण बताया है, जिसके बाद उनके वकीलों ने हाजिरी माफी पेश की है. यह हाजिरी माफी दो अलग-अलग केस मेंं पेश किया गया है.

बता दें कि इससे पहले, 27 सितंबर को जोधपुर कोर्ट ने सुनवाई के बाद सलमान खान को पेश होने का निर्देश दिया था.

Also Read: School Reopen In Rajasthan : राजस्थान में अब नये साल में ही खुलेंगे स्कूल, कोरोना को लेकर सरकार ने जारी किया आदेश

Posted By : Avinish Kumar Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >