RPSC RAS 2023 Notification Out: राजस्थान आरएएस के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, ग्रेजुएट करें आवेदन, सैलरी जानें

RPSC RAS 2023 Notification Out: राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा (आरएएस) 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 01 जुलाई 2023 को शुरू होगी और आवेदन 31 जुलाई 2023 को बंद हो जाएगा.ऑनलाइन आवेदन लिंक rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगा.

RPSC RAS 2023 Notification Out: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा (आरएएस) 2023 के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी है.आरपीएससी आरएएस अधिसूचना 28 जून 2023 को ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी की गई है.राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा (आरएएस) 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 01 जुलाई 2023 को शुरू होगी और आवेदन 31 जुलाई 2023 को बंद हो जाएगा.ऑनलाइन आवेदन लिंक rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगा.

RPSC RAS 2023: महत्वपूर्ण तिथियां

  • आरपीएससी आरएएस 2023 के लिए आवेदन शुरू होगा- 1 जुलाई 2023

  • आरपीएससी आरएएस 2023 के लिए आवेदन के लिए अंतिम तिथि- 31 जुलाई 2023

  • आरपीएससी आरएएस 2023 परीक्षा 2023 – 2023

  • आरपीएससी आरएएस 2023 पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा

राजपत्रित पदों के लिए (Gazetted) – 21 से 40 वर्ष

अराजपत्रित पदों के लिए (Non-Gazetted) – 25 से 45 वर्ष

आयु में छूट सरकार के नियमों के अनुसार दी जाएगी.

आरपीएससी रस Apply कैसे करें?

  • ऑफिशियल वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाएं

  • आवेदन पत्र को भरें.

  • आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें.

  • आवेदन शुल्क भुगतान करें.

  • आवेदन पत्र को जमा करें.

  • अंत में, आरपीएससी आरएएस 2023 आवेदन पत्र का प्रिंट लें.

आवेदन शुल्क

सामान्य,ओबीसी (सीएल): 350/- रुपये

ओबीसी (एनसीएल),ईडब्ल्यूएस: 250/- रुपये

एससी,एसटी और टीएसपी एससी,एसटी: 150/- रुपये

RPSC RAS 2023 की चयन प्रक्रिया

आरपीएससी आरएएस 2023 के लिए चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं:

  • प्रारंभिक लिखित परीक्षा

  • मुख्य लिखित परीक्षा

  • साक्षात्कार

  • दस्तावेज सत्यापन

  • चिकित्सा परीक्षण

आरपीएससी आरएएस 2023 वेतन

आरपीएससी आरएएस वेतन आधिकारिक अधिसूचना में जारी विभिन्न पदों के अनुसार अलग-अलग है.आरएएस वेतन में मूल वेतन के अलावा अन्य सुविधाएं भी शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >