RBSE 10th Result 2021: 99% से अधिक छात्रों ने लहराया परचम, राजस्थान बोर्ड ने 10वीं के रिजल्ट का किया ऐलान
Copied link
RBSE 10th board Result Live update: राजस्थान बोर्ड की ओर से क्लास 10वीं का परिणाम जारी कर दिया गया है. छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड के आधिकारिक वेबसािट पर देख सकते हैं. 10th रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को RBSE के आधिकारिक वेबसाइट पर rajeduboard.rajasthan.gov.in जाना होगा.
9:55 PM. 30 Jul 219:55 PM. 30 Jul
10वीं के रिजल्ट में कुल 99.56% पास
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डीपी जारोली नू बताया कि क्लास के 10वीं के रिजल्ट में कुल 99.56% पास हुए. इनमें से छात्राओं का रिजल्ट 99.62% और छात्रों का रिजल्ट 99.51% रहा.
9:55 PM. 30 Jul 219:55 PM. 30 Jul
अध्यक्ष डीपी जरोली ने जारी किया रिजल्ट
राजस्थान का बोर्ड अजमेर स्थित दफ्तर में अध्यक्ष डीपी जरोली ने जारी किया. इसी के साथ बोर्ड ने उपाध्याय के नतीजे भी घोषित किए. हालांकि पूरी जानकारी के लिए अभी कुछ देर इंतजार करना होगा.
9:55 PM. 30 Jul 219:55 PM. 30 Jul
परिणाम घोषित
राजस्थान बोर्ड की ओर से क्लास 10वीं का परिणाम जारी कर दिया गया है. छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड के आधिकारिक वेबसािट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं. हालांकि बोर्ड का वेबसाइट अभी क्रैश कर गया है. इसलिए छात्रों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा.
9:55 PM. 30 Jul 219:55 PM. 30 Jul
राजस्थान शिक्षा माध्यमिक बोर्ड का आधाकारिक वेबसाइट क्रैश हो गया है. बोर्ड आज क्लास 10वीं का रिजल्ट जारी करने वाली है. छात्र नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर ही देख सकते हैं.
9:24 PM. 30 Jul 219:24 PM. 30 Jul
थोड़ी देर में कॉन्फ्रेंस हॉल में पहुंचेंगे अध्यक्ष जरोली
अब से थोड़ी देर बाद राजस्थान बोर्ड अध्यक्ष डीपी जरोली बोर्ड दफ्तर के कॉन्फ्रेंस हॉल में पहुंचेंगे. वे यहां पर RBSE क्लास 10वीं का परिणाम घोषित करेंगे. छात्र वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं.
9:24 PM. 30 Jul 219:24 PM. 30 Jul
प्रोविजनल मार्कशीट किया जाएगा जारी
राजस्थान बोर्ड की ओर से रिजल्ट के साथ ही प्रोविजनल मार्कशीट (Marksheet) भी जारी किया जाएगा. छात्र अपना मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा स्कूल में कुछ दिन बाद बोर्ड की ओर से मार्कशीट उपलब्ध कराया जाएगा.
8:58 PM. 30 Jul 218:58 PM. 30 Jul
Rajasthan Board कार्यालय में मीडिया का जमावड़ा शुरू
बताया जा रहा है कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय में मीडिया का जमावड़ा शुरू हो गया है. अब से थोड़ी देर में बोर्ड के अध्यक्ष डीपी जरोली प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें रिजल्ट जारी किया जाएगा.
8:58 PM. 30 Jul 218:58 PM. 30 Jul
Cbse 12th का रिजल्ट जारी
राजस्थान बोर्ड के रिजल्ट जारी होने की सुगबुगाहट के बीच सीबीएसई (CBSE) ने क्लास 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. सीबीएसई रिजल्ट में 99% से अधिक छात्र पास हुए हैं.
8:58 PM. 30 Jul 218:58 PM. 30 Jul
रिजल्ट सुगबुगाहट तेज
रिजल्ट को लेकर अजमेर स्थित बोर्ड कार्यालय में सुगबुगाहट तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि अब से कुछ देर में अध्यक्ष कॉन्फ्रेंस हॉल मेें परिणाम घोषित करेंगे. बोर्ड का रिजल्ट वेबसाइट पर देख सकेंगेय
8:58 PM. 30 Jul 218:58 PM. 30 Jul
10th Board का ये है रिजल्ट फॉर्मूला
10वीं को लेकर राजस्थान बोर्ड (RBSE) ने रिजल्ट फॉर्मूला जारी किया था. कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा 2019 का अंक भार : प्राप्तांकों का 45 प्रतिशत, कक्षा नौ के लिए प्रदत्त अंकों का अंकभार : 25 प्रतिशत, कक्षा 10 का अंक भार : 10 प्रतिशत अंक मिलेगा. इसके अलावा छात्रों के उपस्थिति को भी 20 प्रतिशत अंक दिया जाएगा.
8:58 PM. 30 Jul 218:58 PM. 30 Jul
RSEB बोर्ड अध्यक्ष जारी करेंगे परिणाम
राजस्थान बोर्ड क्लास 10वीं का परिणाम अजमेर से जारी किया जाएगा. बोर्ड का रिजल्ट अध्यक्ष डीपी जरोली जारी करेंगे. इससे पहले क्लास 12वीं का परिणाम शिक्षा मंत्री ने जारी किया था.
8:58 PM. 30 Jul 218:58 PM. 30 Jul
पिछले साल ऐसा रहा था 10वीं रिजल्ट
बताते चलें कि पिछले साल राजस्थान बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट बेहतर रहा था. पिछले साल बोर्ड से 80.64 प्रतिशत बच्चे पास हुए. वहीं माना जा रहा है कि इस बार बच्चों को प्रमोट किया जा रहा है, इसलिए पिछले साल के मुकाबले इस साल रिजल्ट बेहतर रहेगा.
8:58 PM. 30 Jul 218:58 PM. 30 Jul
Live: राजस्थान 10 बोर्ड का रिजल्ट यहां करें चेक
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने ऐलान किया था कि कक्षा 10 के परिणाम शनिवार को जारी कर दिया जाएगा. बताया जा रहा है कि आज शाम 4 बजे के करीब बोर्ड अपना रिजल्ट जारी कर देगा. परिक्षार्थी rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं.
7:33 PM. 30 Jul 217:33 PM. 30 Jul
छात्र ऐसे करें रिजल्ट चेक
राजस्थान बोर्ड (Rajasthan Board) की ओर से शाम चार बजे रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. छात्र बोर्ड के वेबसाइट पर आसानी से जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. छात्रों को बोर्ड के वेबसाइट पर क्लिक करना होगा. उसके बाद रिजल्ट सेक्शन में जाना होगा. फिर रोल नंबर डालकर सबमिट करना होगा
7:33 PM. 30 Jul 217:33 PM. 30 Jul
एग्जाम हुआ था कैंसिल
कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने राजस्थान बोर्ड के एग्जाम को कैंसिल कर दिया था, जिसके बाद बोर्ड की ओर से परिणाम बनाने पर काम शुरू किया गया था. बोर्ड ने पहले ही कहा था कि 31 जुलाई तक रिजल्ट जारी कर देंगे.
6:14 PM. 30 Jul 216:14 PM. 30 Jul
12वीं का रिजल्ट हो चुका है जारी
बताते चलें कि राजस्थान बोर्ड के 12वीं के तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट जारी हो चुका है. बोर्ड का रिजल्ट पिछले दिनों अजमेर में जारी किया गया थ. शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने RBSE का रिजल्ट जारी किया था.
मुख्य बातें
RBSE 10th board Result Live update: राजस्थान बोर्ड की ओर से क्लास 10वीं का परिणाम जारी कर दिया गया है. छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड के आधिकारिक वेबसािट पर देख सकते हैं. 10th रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को RBSE के आधिकारिक वेबसाइट पर rajeduboard.rajasthan.gov.in जाना होगा.