Rajasthan Weather: राजस्थान में छंट जाएंगे बदरा, साफ हो जाएगा आसमान, इस दिन से कम होने लगेगी बारिश

Rajasthan Weather: राजस्थान में बीते कुछ दिनों से हो रही झमाझम बारिश के कारण आम जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है. कई इलाकों में जलभराव से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि जल्द ही बारिश से राहत मिलने वाली है.

Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून फिलहाल एक्टिव है. कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है. आज (Aaj ka Mausam)यानी बुधवार को भी राजस्थान के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि जल्द ही प्रदेश में बारिश में कमी आएगी. मौसम विभाग ने कहा कि पूर्वी हिस्सों में शनिवार के बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है. जयपुर स्थित मौसम केन्द्र के मुताबिक बुधवार सुबह से शाम साढ़े पांच बजे तक फतेहपुर में 41.5 मिलीमीटर (मिमी), अलवर में 20.8 मिमी, सीकर में 11 मिमी, अंता में नौ मिमी, चित्तौड़गढ़ में आठ मिमी, चूरू में 7.4 मिमी, पिलानी में 6.1 मिमी, राजधानी जयपुर में 5.4 मिमी बारिश दर्ज की गई. जयपुर में बुधवार शाम को तेज बारिश का दौर शुरू हुआ है.

कई इलाकों में जलजमाव
मौसम विभाग ने कहा है कि राजधानी जयपुर में शाम के समय हुई बारिश के कारण बजाज नगर, मालवीय नगर, महेश नगर समेत कई और इलाकों पानी जमा हो गया. जलजमाव के कारण वाहन चलाने में काफी परेशानी हुई. कई जगहों पर ट्रैफिक भी जाम रहा. इसके अलावा बगरू में भी सुबह तेज बारिश के कारण कई जगह जलभराव देखने को मिला. जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक, बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक नौ सेंटीमीटर बारिश अलवर के मंडावर और अजमेर के भिनाय में दर्ज की गई.

कई जगहों पर हुई बारिश
मौसम विभाग ने बताया कि दौसा के लालसोट में छह सेंटीमीटर, झुंझुनूं के उदयपुरवाटी में छह सेंटीमीटर, टोंक के निवाई में पांच सेंटीमीटर, जयपुर के पावटा, चित्तौड़गढ़ के भैंसरोडगढ़ , जैसलमेर के पोकरण, पाली के रायपुर, जोधपुर के शेरगढ़ में पांच पांच सेंटीमीटर और अन्य कई स्थानों पर चार सेंटीमीटर से एक सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई.

17 अगस्त के बाद बारिश में आएगी कमी
वहीं, जयपुर मौसम केन्द्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया है कि उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर परिसंचरण तंत्र (Circulatory System) है. इस कारण 14 से 15 अगस्त के बीच प्रदेश के भरतपुर, जयपुर, अजमेर और कोटा जिले में बारिश होगी. उन्होंने कहा कि कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है. वहीं पूर्वी राजस्थान में 17 अगस्त के बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: जंग हार रहा है रूस..? यूक्रेनी सेना की घुसपैठ के बाद Russia में इमरजेंसी की घोषणा, भारत ने जारी की एडवाइजरी

Patna BJP Leader Murder: भाजपा नेता Ajay Shah को गोलियों से भूना, वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >