Rajasthan Rain: 19 और 20 फरवरी को होगी बारिश, एक्टिव है पश्चिमी विक्षोभ, जानें ताजा अपडेट

Rajasthan Rain: राजस्थान में कुछ इलाकों में बारिश का दौर अभी दो दिन जारी रह सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 18 से 20 फरवरी के दौरान राज्य के पश्चिमी और उत्तरी भाग में कुछ जगहों पर बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश हो सकती है.

Rajasthan Rain: राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर करवट ले लिया है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई इलाकों में मंगलवार को बारिश हुई. मौसम विभाग का अनुमान है कि मौसम का यह बदलाव अभी एक दो दिन रहेगा. आईएमडी के मुताबिक राज्य के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे. बादलों की आवाजाही जारी रहेगी. कल यानी 19 फरवरी को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश होगी. मौसम विभाग का अनुमान है कि 19 और 20 फरवरी को भरतपुर, जयपुर, कोटा, बीकानेर और जोधपुर में कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है.

18 फरवरी को कई इलाकों में छाए रहे बादल, हल्की बारिश

राजस्थान में नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजधानी जयपुर सहित कई इलाकों में मंगलवार को बादल छाए रहे और हल्की बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार की सुबह तक बीते चौबीस घंटों के दौरान राजधानी जयपुर में 1.6 मिलीमीटर, वनस्थली में 1.0 मिमी. और चूरू में 0.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. जयपुर शहर के कई इलाकों में मंगलवार को सुबह की शुरुआत हल्की बारिश के साथ हई.

20 फरवरी तक रहेगा बादलों का डेरा

राजस्थान में कुछ इलाकों में बारिश का दौर अभी दो दिन जारी रह सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 18 से 20 फरवरी के दौरान राज्य के पश्चिमी और उत्तरी भाग में कुछ जगहों पर बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश हो सकती है. 19 और 20 फरवरी को भरतपुर, जयपुर, कोटा, बीकानेर और जोधपुर में कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है.

राजस्थान में बढ़ने लगी है गर्मी

राजस्थान में धीरे-धीरे सर्दी खत्म होने लगी है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होने लगी है. न्यूनतम तापमान दहाई अंक पार करने के साथ-साथ कई इलाकों में 17 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. यह सामान्य से पांच से छह डिग्री सेल्सियस ज्यादा है. बीते 24 घंटों में बाड़मेर सबसे गर्म इलाके के रूप में दर्ज किया गया है. यहां अधिकतम तापमान साढ़े 35 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया. बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया. राजधानी जयपुर में भी अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री रहा. जबकि, न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री रहा. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों में राज्य में भीषण गर्मी पड़ने लगेगी.

Rain Alert: अगले 48 घंटों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी, 17 से 21 फरवरी तक IMD का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >