Rajasthan Rain Alert: 18 से 20 फरवरी तक बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

Rajasthan Rain Alert: मौसम विभाग का अनुमान है आज राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है. इसके कारण मौसम का मिजाज बदलेगा. हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने के कारण पूरे राज्य में इसका असर नहीं दिखाई देगा.

Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में जल्द ही बारिश का दौर शुरू हो सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों तक उत्तरी और पश्चिमी राजस्थान में कई इलाकों में बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ आज से एक्टिव हो सकता है. इसके कारण मौसम का मूड बदल जाएगा. हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण भारी बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है.

18 से 20 फरवरी तक बारिश का अनुमान

एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में कई जगह मंगलवार को बादल छाए रहने व कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी. जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार 18 से 20 फरवरी के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में कहीं-कहीं बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश होने का अनुमान है. 18 फरवरी को भरतपुर, जयपुर और बीकानेर में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है. वहीं 19 और 20 फरवरी को भरतपुर, जयपुर, कोटा, बीकानेर व जोधपुर में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है.

एक्टिव है पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग का अनुमान है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ आज एक्टिव हो सकता है. इसके कारण मौसम का मिजाज बदलेगा. हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने के कारण पूरे राज्य में इसका असर नहीं दिखाई देगा. उत्तरी और पश्चिमी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. मौसम में बदलाव के कारण दिन और रात के तापमान में एक दो डिग्री का बदलाव देखने को मिल सकता है.

राजस्थान में बढ़ रहा है तापमान

राजस्थान में गर्मी का पारा तेजी से चढ़ रहा है. फरवरी के दूसरे सप्ताह से ही अधिकतम तापमान काफी बढ़ गया है. प्रदेश के ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान दहाई अंक पार कर गया है. कई शहरों पारा 10 से 18 डिग्री के बीच चल रहा है. अजमेर अधिकतम 32.2 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं राजधानी जयपुर में अधिकतम 28.9 और न्यूनतम 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है. मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में तापमान में और इजाफा होगा.

Also Read: Rain Alert: अगले 48 घंटों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी, 17 से 21 फरवरी तक IMD का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >