Rajasthan News : सीने में दर्द के बाद बीजेपी विधायक अमृत लाल मीणा को अस्पताल में कराया गया भर्ती, निधन

Rajasthan News : राजस्थान से बीजेपी विधायक अमृत लाल मीणा का निधन हो गया. वे 65 वर्ष के थे. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया है.

Rajasthan News : राजस्थान के उदयपुर की सलूम्बर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक अमृत लाल मीणा का बुधवार रात निधन हो गया. 65 वर्ष के बीजेपी नेता का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ. पार्टी से जुड़े सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि सीने में दर्द होने के बाद मीणा को उदयपुर के एमबी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार रात उनका निधन हो गया. मीणा 2013 से तीन बार विधायक रहे.

प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा- अत्यन्त दुःखद! सलूंबर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक अमृत लाल मीणा का ह्रदयाघात से निधन के समाचार से दुखी हूं…यह बीजेपी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि उनकी पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें.

Also Read : राजस्थान में भजनलाल की सरकार 5 साल में 4 लाख युवाओं को देगी नौकरी, 25 लाख मकानों तक पहुंचाएगी नल-जल योजना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >