Rajasthan News: जयपुर में बड़ा हादसा, केमिकल फैक्ट्री का बॉयलर फटा, 5 मजदूरों की मौत

Rajasthan News: जयपुर में बड़ा हादसा हुआ है. शनिवार को देर शाम एक कंपनी के अंदर भीषण विस्फोट हुआ. जिसके बाद आग की लपटें निकलने लगी. पांच लोग हादसे का शिकार हो गये.

Rajasthan News: जयपुर में बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक केमिकल फैक्ट्री का बॉयलर फट गया है. बॉयलर फटने से पांच लोग जिंदा जल गये. जानकारी के मुताबिक आज यानी शनिवार को देर शाम कंपनी के अंदर भीषण विस्फोट हुआ. जिसके बाद आग की लपटें निकलने लगी. हादसे के बाद कंपनी के अंदर काम कर रहे मजदूर बाहर की ओर भागने लगे. लेकिन इस आपाधापी में पांच लोग हादसे का शिकार हो गये. रिपोर्ट के मुताबिक आग में झुलसकर पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है.

घायलों को भेजा गया अस्पताल

कंपनी में हादसे की खबर के बाद फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई. इसके अलावा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. हादसे में घायल लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.  

कैसे लगी फैक्ट्री में आग

जानकारी के मुताबिक देर शाम फैक्ट्री में तेज धमाका हुआ. धमाके के बाद आग लगी गई. बताया जा रहा है बॉयलर फटने से विस्फोट हुआ, उसके बाद आग लग गई. धमाके और आग फैलने के बाद मजदूर तेजी से बाहर की तरफ भागे. हालांकि घटना में पांच मजदूरों की झुलसकर मौत हो गई.

गैस रिसाव से तीन बच्चों सहित पांच की मौत

गौरतलब है कि इससे पहले भी जयपुर में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ था. गुरुवार को रसोई गैस सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण लगी आग में एक ही परिवार के पांच लोगों की जलकर मौत हो गई थी. मृतकों में युवा दंपति के साथ-साथ तीन बच्चे भी शामिल थे. पुलिस के मुताबिक जयपुर में सिलेंडर से गैस लीक हो रही थी और अचानक आग भभक उठी. 

Also Read: Moscow Attack: ‘खूनी, बर्बर आतंकवादी हमले की घोर निंदा…’ रूसी राष्ट्रपति ने की राष्ट्रीय शोक की घोषणा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >