Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर में भिड़े दो गुट, फायरिंग में तीन लोगों की मौत, पुलिस कर रही है कैंप

Rajasthan News: दोनों पक्षों के बीच काफी पहले से विवाद चल रहा था. आज किसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गये. इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच फायरिंग होने लगी. फायरिंग सुन आस पास के लोग भी दहशत में आ गये. काफी देर तक चली फायरिंग में एक परिवार के पिता और दो बेटों की मौत हो गई.

Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर स्थित भुसावर थाना क्षेत्र के पथैना गांव में दो गुटों के बीच हुई खूनी भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है. पुरानी रंजिश के कारण एक शख्स और उसके दो बेटों की मौत हो गयी. वहीं, तीसरा बेटा घायल होकर अस्पताल में भर्ती हो गया है. इस भिड़ंत में दूसरे गुट का भी एक शख्स घायल हो गया है.

विवाद के बाद होने लगी फायरिंग: बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच काफी पहले से विवाद चल रहा था. आज किसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गये. इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच फायरिंग होने लगी. फायरिंग सुन आस पास के लोग भी दहशत में आ गये. काफी देर तक चली फायरिंग में एक परिवार के पिता और दो बेटों की मौत हो गई.

पुलिस कर रही है जांच: वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. सभी घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया. भरतपुर पुलिस महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में हुए संघर्ष में एक व्यक्ति और उसके दो बेटों की मौत हो गई जबकि तीसरा बेटा घायल हो गया. वहीं, दूसरे गुट का भी एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसकी गर्दन में गोली लगी है.

भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद: वहीं, घटना के बाद इलाके में पुलिस कैंप कर रही है. तीन लोगों की मौत से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है. वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. आसपास के लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है.
भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Jammu Kashmir: नहीं रहा आर्मी का बहादुर डॉग Zoom, दो गोली लगने के बाद भी आतंकियों से लेता रहा लोहा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >