जल्दबाजी में कभी न करें ये 5 काम, एक गलत फैसला बिगाड़ सकता है आपकी जिंदगी

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां सिखाती हैं कि जीवन में सफलता और शांति पाने के लिए धैर्य और सोच-समझकर फैसले लेना जरूरी है. जानिए कौन से 5 काम हैं, जिनमें जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदेह हो सकती है और कैसे समझदारी से सही फैसला लिया जा सकता है.

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. कहा जाता है अगर किसी भी इंसान को एक सफल, समृद्धी और परेशानियों के बिना जीवन जीना है तो उसे चाणक्य की बताई बातों पर गौर जरूर करना चाहिए. अगर आप इनकी बताई बातों को नजरअंदाज करते हैं तो इसके परिणाम आगे चलकर काफी ज्यादा बुरे साबित हो सकते हैं. अपनी नीतियों में चाणक्य ने फैसले लेने को लेकर भी कुछ नियम बताये हैं. वे कहते हैं कि जीवन में कई बार हम जल्दबाजी में आकर भी फैसले ले लेते हैं, जिस वजह से इसका काफी बुरा परिणाम हमें जीवन में आगे चलकर झेलना पड़ जाता है. आपके साथ ऐसा न हो इसलिए उन्होंने कुछ ऐसे कामों का जिक्र किया है, जिनमें आपको काफी पेशेंस और सोच-समझकर ही फैसला लेना चाहिए. अगर आप इन कामों को करते समय जल्दबाजी करते हैं, तो इसका परिणाम आगे चलकर आपको जरूर देखने को मिलेगा.

चाणक्य के कुछ संबंधित श्लोक

‘विचारपूर्वक कार्यं आरभेत्।
कालात्यये न कर्तव्यं कार्यं किञ्चिदपि बुधैः।
मित्रः परेषां न मित्रः, शत्रुः स्वजनस्य।
अर्थानामार्जने दुःखं, अर्थानां रक्षणे भयम्।
क्रोधाद्भवति संहारः।
विश्वासघातिनं न विश्वसेत्।’

यह भी पढ़ें: इन 5 हालातों में खुलकर सामने आ जाता है इंसान का असली चेहरा, आचार्य चाणक्य ने बताई सच्चाई

महत्वपूर्ण फैसले लेने में जल्दबाजी

अपनी नीतियों में आचार्य चाणक्य कहते हैं कि आपको जीवन के बड़े फैसले जैसे कि नौकरी, करियर या फिर किसी नए काम की शुरुआत करने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. बिना पूरी जानकारी इकठ्ठा किये और सोच-विचार किये लिया गया फैसला जीवन में आगे चलकर आपकी परेशानी का एक बड़ा कारण बन सकता है. जब भी आप इन चीजो से जुड़ा फैसला लें, तो हर पहलू को अच्छी तरह से सोच-समझकर ही लें.

रिश्ते बनाने और तोड़ने में

चाणक्य नीति के अनुसार किसी से दोस्ती करना या फिर किसी के साथ रिश्ता तोड़ना, दोनों ही काफी सेंसिटिव मामले होते हैं. कई बार इंसान गुस्से में आकर या फिर अपने इमोशंस में बहकर रिश्ते को तोड़ देता है जिसका पछतावा उसे जीवन में आगे चलकर काफी ज्यादा होता है. इसलिए बात जब रिश्तों की हो तो आपको फैसले हमेशा ही काफी पेशेंस और समझदारी से लेना चाहिए.

यह भी पढ़ें: ये 3 आदतें समाज में आपकी इज्जत खत्म कर देती हैं, चाणक्य नीति में छिपा है सम्मान पाने का राज

पैसे से जुड़े मामलों में

पैसों से जुड़े फैसले लेते समय अगर जल्दबाजी की जाए तो आपको काफी ज्यादा नुकसान हो सकता है. चाहे बात किसी चीज में इन्वेस्ट करने की हो या फिर कोई बड़ी खरीदारी करने की, अगर आप बिना सोचे-समझे फैसला लेते हैं तो आपके लिए पैसों से जुड़ी कई तरह की दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं. अगर आप पैसे खर्च करने जा रहे हैं तो काफी ज्यादा सोच-समझकर और किसी जानकार से सलाह लेने के बाद ही करें.

गुस्से में रिएक्ट करने से पहले

चाणक्य कहते हैं कि गुस्सा एक ऐसा इमोशन है, जो इंसान को गलत फैसले लेने में मजबूर कर देता है. गुस्से में कहे गए शब्द और किये गए काम, सिर्फ आपके रिश्तों को ही नहीं आपके सम्मान को भी बुरी तरह से नुकसान पहुंचा सकते हैं. अगर आपको किसी कारण से गुस्सा आ भी रहा है तो रिएक्ट करने से पहले थोड़ा समय लें और उसके बाद शांत होकर ही चीजों के बारे में सोचें.

किसी पर भरोसा करने में

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि हर इंसान जिससे आप मिल रहे हैं, वह भरोसे के लायक नहीं है. अगर आप जल्दबाजी में किसी पर भरोसा कर लेते हैं तो आगे चलकर यह धोखा खाने का भी कारण बन सकता है. अगर आप किसी पर भरोसा करने जा रहे हैं तो सबसे पहले उसके व्यवहार और इरादों को समझना आपके लिए जरूरी हो जाता है.

यह भी पढ़ें: भूलकर भी इन लोगों के सामने न खोलें अपने दिल की बात, जान लें वरना पड़ेगा पछताना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >