Rajasthan Polls: अब होगा धुंआधार प्रचार, BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, PM Modi समेत ये नाम शामिल

Rajasthan Polls: राजस्थान चुनाव के लिए बीजेपी की ओर से स्टार प्रचारकों की सूची में जारी कर दी है. सूची में पहला नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है. इसके अलावा लिस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी समेत अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं.

Rajasthan Election 2023: राजस्थान चुनाव के लिए बीजेपी ने पूरी तरह कमर कस ली है. अब पार्टी चुनाव में धुंआधार प्रचार करने के मूड में आ गई है. इसी कड़ी में बीजेपी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. बीजेपी ने फिलहाल 40  स्टार प्रचारकों की लिस्ट निकाली है. इस लिस्ट में पीएम मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा समेत कई और नेताओं को इस सूची में शामिल किया गया है.

इन नामों को किया गया शामिल
राजस्थान चुनाव के लिए बीजेपी की ओर से जारी स्टार प्रचारकों की सूची में पहला नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है. बीजेपी के सबसे बड़े चेहरे पर ही पार्टी का दारोमदार है. इसके अलावा लिस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा, सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल समेत अन्य नेताओं के नाम शामिल है.

इससे पहले बीजेपी ने ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 58 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की थी. बृहस्पतिवार को जारी हुई सूची में पार्टी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के खिलाफ अपने उम्मीदवारों नामों की घोषणा भी कर दी है. पार्टी की इस सूची में सात महिला उम्मीदवार हैं और उसने अपने मौजूदा आठ विधायकों को एक बार फिर मौका दिया है. इस सूची में पार्टी ने सरदारपुरा (जोधपुर) सीट से महेंद्र सिंह राठौड़ को उम्मीदवार बनाया है जहां कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चुनाव लड़ रहे हैं. राठौड़ जोधपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष हैं.

बीजेपी के अजीत सिंह मेहता देंगे सचिन पायलट को टक्कर

वहीं टोंक सीट पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के खिलाफ भाजपा ने अजीत सिंह मेहता को मैदान में उतारा है. मेहता 2013 में टोंक सीट से विधायक रह चुके हैं. पार्टी ने हाथोज धाम के धर्मगुरु बालमुकुंद आचार्य को हवामहल सीट से मैदान में उतारा है. कांग्रेस ने इस सीट के लिए अभी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है. पार्टी ने जिन मौजूदा विधायकों को इस सूची में टिकट दिया हैं उनमें सूरतगढ़ से रामप्रताप कासनिया, रामगंज मंडी से मदन दिलावर, फलोदी से पब्बाराम विश्नोई, भीनमाल से पूराराम चौधरी, रानीवाड़ा से नारायण सिंह देवल, कपासन से अर्जुन लाल जीनगर, केशोरायपाटन से चंद्रकांता मेघवाल व लाडपुरा से कल्पना देवी शामिल हैं.

भाषा इनपुट से साभार

Also Read: India vs Sri Lanka: मुंबई में फिर चला शुभमन का बल्ला, जानें क्या है गिल और सारा तेंदुलकर की केमेस्ट्री

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >