Rajasthan Cabinet Expansion : गहलोत के इस दांव से सचिन पायलट चित्त ! अब होली तक नहीं होगा राजस्थान में कैबिनेट विस्तार, जानें वजह

Rajasthan Cabinet Vistar Latest Update : राजस्थान में कैबिनेट कि विस्तार फिलहाल टलता नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि सीएम अशोक गहलोत के कारण मंत्रिमंडल विस्तार में देरी हो रही है. अब बजट सत्र के बाद ही कैबिनेट विस्तार किया जाएगा. माना जा रहा है कि होली से पहले राजस्थान में राजनीतिक नियुक्ति और कैबिनेट विस्तार हो जाए. हालांकि नामों पर मंथन अभी भी जारी है.

Rajasthan News : राजस्थान में कैबिनेट कि विस्तार फिलहाल टलता नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि सीएम अशोक गहलोत के कारण मंत्रिमंडल विस्तार में देरी हो रही है. अब बजट सत्र के बाद ही कैबिनेट विस्तार किया जाएगा. माना जा रहा है कि होली (holi) से पहले राजस्थान में राजनीतिक नियुक्ति और कैबिनेट विस्तार हो जाए. हालांकि नामों पर मंथन अभी भी जारी है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जयपुर दौरे पर आए राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी महासचिव अजय माकन ने कैबिनेट विस्तार पर जारी सस्पेंस को खत्म कर दिया है. अजय माकन ने कहा कि राजस्थान में बजट सत्र के बाद ही कैबिनेट विस्तार किया जाएगा. बजट (budget) सत्र 15 मार्च के से शुरू हो रहा है.

गहलोत और माकन के बीच मुलाकात- बताया जा रहा है कि अजय माकन ने यह बयान सीएम अशोक गहलोत से मुलाकात के बाद दिया है. सूत्रों के मुताबिक सीएम अशोक गहलोत कैबिनेट विस्तार से पहले किसी भी तरह के खतरे को मोल नहींं लेना चाहते हैं, जिसके कारण विस्तार को टाल दिया गया है.

बीजेपी के दावे को बनाया आधार !- राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चा के अनुसार अशोक गहलोत ने अजय माकन से मुलाकात में बीजेपी के बयान को आधार बनाकर विस्तार टालने की बात कही. बीजेपी नेता गुलाबचंद कटारिया ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सरकार गिरने का दावा किया था. बताया जा रहा है कि सचिन पायलट जल्द से जल्द कैबिनेट विस्तार करना चाहते थे. गहलोत के इस दांव से रह विस्तार फिलहाल टलता नजर आ रहा है.

Also Read: Bihar Panchayat Chunav : बिहार में मुखिया-सरपंच के चुनाव से टेंशन में बीडीओ साहब ! जानें पूरा मामला

Posted By : Avinish kumar mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >