राजस्थान में रिवाज कायम, राज बदला... बीजेपी को पूर्ण बहुमत, मुख्यमंत्री गहलोत ने दिया पद से इस्तीफा

राजस्थान विधानसभा चुनाव में वोटरों ने हर पांच साल में सरकार बदलने का रिवाज एक बार फिर कायम रखा है. राज यानी सरकार चुनाव के बाद बदल गयी. राज्य की 200 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी को स्पष्ट और पूर्ण बहुमत मिल गया है. देश शाम करीब साढ़े सात बजे तक बीजेपी ने 114 सीटें जीत लीं जबकि 1 पर आगे चल रही है.

Rajasthan Election Result 2023: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में ऐसी मोदी लहर चली की विपक्ष के सारे दांव सिफर साबित हुए और बीजेपी ने जीत का नया इतिहास रच दिया. तीनों राज्यों में बीजेपी की आंधी में कांग्रेस समेत सभी दल उड़ गये. वोटरों ने पीएम मोदी के गारंटी को इतना तवज्जो दिया कि बीजेपी इन राज्यों की सिरमौर बन गई. राजस्थान में भी बीजेपी की प्रचंड जीत हुई है. कांग्रेस पिछले चुनाव में 100 सीटों पर जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार 70 का भी आंकड़ा नहीं पार कर पाई है. जबकि बीजेपी 114 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और गिनती अभी भी जारी है.

अशोक गहलोत ने दिया इस्तीफा
इधर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बुरी तरह से हार हुई है. राजस्थान में पराजय के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. गहलोत रविवार शाम राजभवन पहुंचे और राज्यपाल कलराज मिश्र को मुख्यमंत्री पद से अपना त्यागपत्र सौंप दिया. राजभवन के बयान के मुताबिक राज्यपाल मिश्र ने तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र स्वीकार करते हुए उनसे राज्य में नई सरकार के गठन तक कार्य करते रहने का आग्रह किया. बता दें, विधानसभा चुनाव में राज्य की 200 में से 199 सीट पर मतदान हुआ. जिसके परिणाम रविवार को आए.

जारी है वोटों की गिनती
भारतीय जनता पार्टी को 113 सीट पर जीत के साथ स्पष्ट बहुमत मिल गया है. दो सीटों पर अभी भी बढ़ता जारी है. यानी कुल आंकड़ा 115 तक पहुंचता नजर आ रहा है. वहीं कांग्रेस 69 सीट पर सिमटी दिख रही है. 60 सीट पर उसके उम्मीदवार जीत चुके हैं जबकि नौ पर आगे हैं. चुनाव आयोग ने भी साफ कर दिया है कि राजस्थान चुनाव का रण बीजेपी ने जीत लिया है. चुनाव आयोग ने ट्वीट कर कहा है कि बीजेपी राजस्थान में अपनी सरकार बनाने के लिए तैयार है. पार्टी ने 100 सीटों के बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है. हालांकि वोटों की गिनती अभी भी जारी है.

चुनाव परिणामों को सभी के लिए अप्रत्याशित- अशोक गहलोत
एग्जिट पोल के नतीजे से खुश हो रही कांग्रेस की खुशी नतीजे के आने के बाद धीरे-धीरे मातम में बदलने लगी. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनाव परिणामों को सभी के लिए अप्रत्याशित करार देते हुए जनादेश को स्वीकार किया है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि राजस्थान की जनता द्वारा दिए गए जनादेश को हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं. यह सभी के लिए एक अप्रत्याशित परिणाम है. यह हार दिखाती है कि हम अपनी योजनाओं, कानूनों और नवाचारों को जनता तक पहुंचाने में पूरी तरह कामयाब नहीं रहे.

Also Read: Rajasthan Election: तिजार सीट में बड़ा खेला, बड़े अंतर से जीते बाबा बालकनाथ, क्या बनेंगे प्रदेश के नये CM!

गौरतलब है कि राजनीतिक गलियारों में राजस्थान के विधानसभा चुनाव को राज और रिवाज बदलने की लड़ाई के रूप में देखा जाता रहा है. बीते कुछ दशकों में, परंपरागत रूप से राज्य में हर विधानसभा चुनाव में सरकार बदल जाती है. एक बार कांग्रेस, एक बार बीजेपी. और यह परंपरा इस बार भी कायम रही. राज्य में 200 में से 199 सीटों पर 25 नवंबर को मतदान हुआ था जहां 75.45 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले. राज्य की करणपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार के निधन के कारण चुनाव स्थगित किया गया है.

भाषा इनपुट से साभार

Also Read: MP, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में प्रचंड जीत की ओर BJP, पार्टी ऑफिस में जश्न, कांग्रेस कार्यालय में पसरा सन्नाटा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >