Rajasthan: बीकानेर में पीएम मोदी ने साइकिल सवारों के साथ किया रोड शो, राजस्थान को भगवा रंग में रंगने की तैयारी

PM Modi in Rajasthan: अपने राजस्थान दौरे के दौरान पीएम मोदी ने बीकानेर में एक रोड शो किया. रोज शो के दौरान पीएम मोदी का स्वागत साइकिल-सवार लोगों ने किया. रोड शो के दौरान सड़कों के दोनों तरफ सैकड़ों लोग खड़े होकर पीएम मोदी का अभिनंदन किया.

PM Modi in Rajasthan: चार राज्यों में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने कमर कस ली है. दिग्गज नेताओं का चुनावी दौरा भी जारी है. इसी कड़ी में बीजेपी के सबसे बड़े चेहरे यानी पीएम मोदी राजस्थान के बीकानेर पहुंचे हैं. इस चुनावी राज्य में कांग्रेस को हराने की कोशिश में बीजेपी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है. गौरतलब है कि इससे पहले पंजाब, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक चुनाव में काफी प्रचार के बाद भी बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में बीजेपी राजस्थान को लेकर अलर्ट हो गई है. पीएम मोदी खुद कई बार राजस्थान का दौरा कर चुके हैं. पीएम मोदी बीकानेर में कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीकानेर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम दिल्ली से योजनाएं राजस्थान भेजते हैं लेकिन जयपुर में कांग्रेस का पंजा उस पर झपटा मार देता है. कांग्रेस को राजस्थान की परेशानी से और आपकी दिक्कतों से कोई लेना देना नहीं है. घर-घर पीने का पानी पहुंचाने की बीजेपी की योजना से भी कांग्रेस सरकार को परेशानी है. उन्होंने कहा कि लोगों का उत्साह बता रहा है कि राजस्थान में सिर्फ मौसम का पारा ही नहीं चढ़ा है बल्की कांग्रेस की सरकार के खिलाफ भी लोगों का पारा चढ़ गया है. जब जनता का पारा चढ़ता है तो सत्ता की गर्मी उतरते और सत्ता बदलते भी वक्त नहीं लगता.

राजस्थान में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं
बीकानेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी. एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान में औघोगिक विकास की अपार संभावनाएं हैं. ऐसे में केन्द्र सरकार यहां कनेक्टिविटी के इंफ्रास्ट्रक्चर को हाइटेक बना रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि  यहां तेज रफ्तार एक्सप्रेसवे और रेलवे से जुड़े अवसरों का भी विस्तार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इसका सबसे फायदा यहां के लोगों खास कर युवाओं को होगा, जिन्हें रोजगार के नये-नये अवसर मिलेंगे.

गांवों का भी किया विकास
सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमने प्रदेश के सीमांत गांवों को देश का पहला गांव घोषित किया है.उन्होंने कहा कि ये गांव सालों से बॉर्डर इलाके में होने के कारण विकास से वंचित थे. पीएम मोदी ने कहा कि उन गांवों के विकास के लिए हमने जीवंत गांव योजना शुरू की है. हमने सीमांत गांवों को देश का पहला गांव घोषित किया है.


Also Read: अजित पवार की सलाह पर सीनियर पवार ने कसा तंज, कहा- न टायर्ड हूं, न रिटायर्ड हूं, बागियों को किया जाएगा अयोग्य

पीएम मोदी ने किया रोड शो
अपने राजस्थान दौरे के दौरान पीएम मोदी ने बीकानेर में एक रोड शो किया. रोज शो के दौरान पीएम मोदी का स्वागत साइकिल-सवार लोगों ने किया. रोड शो के दौरान सड़कों के दोनों तरफ सैकड़ों लोग खड़े होकर पीएम मोदी का अभिनंदन किया. कई कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में बीजेपी का भगवा झंडा भी लहराते नजर आये.

Also Read: अजित पवार की सलाह पर सीनियर पवार ने कसा तंज, कहा- न टायर्ड हूं, न रिटायर्ड हूं, बागियों को किया जाएगा अयोग्य

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >