राजस्थान में कोविड-19 ने ली बुजुर्ग की जान! संक्रमित लोगों की संख्या 43 पहुंची

old man dead due to coronavirus in rajasthan जयपुर : राजस्थान के भीलवाड़ा जिला में कोरोनावायरस पॉजिटिव और अन्य बीमारियों से ग्रस्त 73 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गयी. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को जयपुर और झुंझुनूं में कोविड-19 से संक्रमित एक-एक मरीज मिले हैं. दोनों मरीज पश्चिम एशिया की यात्रा कर चुके हैं.

जयपुर : राजस्थान के भीलवाड़ा जिला में कोरोनावायरस पॉजिटिव और अन्य बीमारियों से ग्रस्त 73 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गयी. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को जयपुर और झुंझुनूं में कोविड-19 से संक्रमित एक-एक मरीज मिले हैं. दोनों मरीज पश्चिम एशिया की यात्रा कर चुके हैं.

कोरोनावायरस पॉजिटिव के दो नये मरीजों के सामने आने के बाद राज्य में इस बीमारी के मामले 43 पहुंच गये हैं. उन्होंने बताया कि किडनी और मधुमेह की गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां चिकित्सकों और नर्सिंग कर्मियों ने उसे कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया.

अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि मरीज की मौत हो गयी है, लेकिन भीलवाड़ा में कोरोना वायरस फैलने से पहले मरीज किडनी और मधुमेह का गंभीर मरीज था. वह किडनी फेल हो जाने के कारण कोमा में था.

हालांकि, उन्होंने कहा कि यह कहना उचित नहीं होगा कि मरीज की मौत कोविड-19 के कारण हुई है, क्योंकि मौत उसकी पहले की बीमारियों के कारण हुई है. उन्होंने कहा कि गुरुवार को कोविड-19 पॉजिटिव के जयपुर और झुंझुनूं में एक एक मरीज पाये गये हैं.

इससे राज्य में अब तक कोविड-19 पॉजिटिव के मरीजों की संख्या 40 पहुंच गयी है. राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का पता लगाने के लिए व्यापक स्तर पर स्क्रीनिंग की जा रही है.

इससे पूर्व एक इतावली पर्यटक की वायरस से उबरने के बाद दिल और फेफड़े की समास्याओं के चलते जयपुर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गयी थी.

भीलवाड़ा में अब तक 19 लोग कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये हैं. यहां के एक निजी अस्पताल के एक चिकित्सक और नर्सिंग कर्मियों में संक्रमण पाया गया है. जयपुर में कोरोना वायरस से संक्रमण के नौ मामले और झुंझुनूं और जोधपुर में पांच-पांच मामले पाये गये हैं, जबकि दो मामले प्रतापगढ़ में एवं पाली और सीकर में एक-एक मामले सामने आये हैं.

राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमित तीन लोग ठीक हो चुके हैं. राज्य प्रशासन ने प्रारंभिक तौर पर भीलवाड़ा और झुंझुनूं जिलों में कर्फ्यू लगाकर सीमाओं को सील कर दिया है और उसके बाद राज्य में 22 मार्च से बंदी लागू कर दी. कोरोना वायरस संक्रमित लोगों का पता लगाने के लिए व्यापक स्तर पर जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >