राजस्थान के बाड़मेर-जोधपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बस-टैंकर की जोरदार टक्कर में कम से कम 8 लोगों की मौत

राजस्थान के बाड़मेर-जोधपुर हाईवे आज यानी बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया है. बाड़मेर जिले के पचपदरा में ट्रेलर और बस की जोरदार टक्कर हो गई है. टक्कर इतना भीषण था कि टक्कर के बाद बस में आग लग गई. जिससे कई लोग झुलसकर दम तोड़ दिया.

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जोर की आवाज से साथ दोनों गाड़ियों में टक्कर हो गयी. हादसे के बाद बस में आग गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस में आग लगने के वक्त कई लोग बस के अंदर फंसे हुए थे.

खबर है कि हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हुई है. वहीं, कई लोग घायल हो गये हैं. सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया है. वहीं घायलों में कई की हालत गंभीर है. ऐसे में मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है.

Posted by: Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >